जिलाधिकारी, सिवान के निर्देशानुसार दिनांक 21 अगस्त 2026 को उप विकास आयुक्त श्री अमिताभ सिंह की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति, सिवान की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यों एवं योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।
बैठक में मुख्य रूप से दाहा नदी से संबंधित एसटीपी (STP), दाहा नदी की डीपीआर (DPR) नालों में मैकेनिकल स्क्रीन की स्थापना एवं संचालन तथा नदी के किनारे हरित आवरण बढ़ाने हेतु पौधरोपण एवं हरित क्षेत्र के विकास से संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। संबंधित विभागों को कार्यों में आवश्यक प्रगति सुनिश्चित करने तथा नदी की स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए समन्वित रूप से कार्य करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी मेघा यादव, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद सिवान, जिला परियोजना पदाधिकारी, जिला गंगा समिति, वनों के क्षेत्र पदाधिकारी कार्यपालक अभियंता, बुडको सहित विभिन्न संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान दाहा नदी एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता, जल संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण तथा हरित आवरण के विस्तार को प्राथमिकता देते हुए सभी संबंधित विभागों को निर्धारित कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
प्रभारी जिला जन संपर्क पदाधिकारी,
सिवान।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
#siwan
22 views | Siwan, Bihar | Aug 21, 2026