कोटा में संपत्ति विवाद को लेकर तीन भाइयों में खूनी संघर्ष, पिता-पुत्र ने एक-दूसरे पर दर्ज कराया केस
#kota #kotanews #CrimeNews #hemantsumanvlogs
कोटा के नांता इलाके में मकान और संपत्ति के विवाद ने पारिवारिक झगड़े का रूप ले लिया। तीन भाइयों के बीच हुई मारपीट में दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए। एक पक्ष ने पिता और दो भाइयों पर हमला करने का आरोप लगाया, वहीं पिता ने भी बेटे के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया है।
घटना 9 नवंबर सुबह करीब 9 बजे की है। आरोप है कि मारपीट में देवेंद्र की पत्नी सुनीता के सिर में चोट आई और टांके लगाने पड़े। नांता थाना SHO महावीर प्रसाद मीणा के अनुसार, परिवार में लंबे समय से विवाद चल रहा है। पहले भी दो मुकदमों में चालान पेश हो चुके हैं और समझाइश के बावजूद विवाद फिर हो गया। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों की शिकायतों पर जांच कर रही है।
Sangod, Kota | Nov 11, 2026