बारां कोतवाली पुलिस की जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई, अलग-अलग जगहों से दस आरोपी गिरफ्तार,
ग्राम मंडोला और कृषि उपज मंडी में सार्वजनिक स्थानों पर खेल रहे थे ताश, 1.10 लाख जब्त
ताश के पत्तों से जुआ खेलते 10 आरोपी गिरफ्तार। पुलिस ने मौके से 1 लाख 10 हजार 420 रुपये की जुआ राशि बरामद की। एसपी अभिषेक अंदासु के निर्देशन में रात्री गश्त व चेकिंग के दौरान कार्रवाई की गई। सभी आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए।