Public App Logo
Profile Picture

Hemant Suman Vlogs

@hemant.suman
207159Followers
6Following
बारां में में फिर पटरी पर आई घर घर कचरा संग्रहन व्यवस्था
सभापति शीतल राठौर ने अधिकारियों की बैठक ले फिर से शुरू करवाये वाहन
नगर परिषद में वाहन चालकों का ठेका समाप्त होने के बाद कल ठप्प हुआ था कार्य 
उपसभापति तेजेश सुमन ने पूल शाखा से वाहनों को किया रवाना।
देवलीमांजी पुलिस ने ट्रांसफार्मर उपकरण व तेल चोरी के आरोपियों से करवाई मौका तस्दीक
आरोपियों को न्यायालय ने सौंपा 2 दिन के पुलिस रिमांड पर

देवलीमांझी पुलिस ने ट्रांसफार्मर चोरी गिरोह का पर्दाफाश: 2 शातिर चोर गिरफ्तार, 2 दिन के पुलिस रिमांड पर
​SHO  गिरिराज शर्मा के नेतृत्व मे कार्रवाई 
 उपकरण चुराने वाले गिरोह के दो आरोपियों—ललित बागड़ी (21) और अरविंद मोग्या (26)—को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

​एसएचओ गिरिराज शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटनास्थल की तस्दीक कर ली है। फिलहाल रिमांड के दौरान आरोपियों से अन्य वारदातों और चोरी के माल की बरामदगी को लेकर गहन पूछताछ जारी है।
बारां के शाहबाद क्षेत्र के देवरी नेशनल हाईवे पर तीन ट्रक आपस में टकराए

गाय को बचाने के चक्कर में असंतुलित हुआ ट्रक।

देवरी के कस्बा थाना रोड पर पेट्रोल पंप के पास हुई घटना 

शिवपुरी से कोटा की तरफ जा रहे थे ट्रक, तीनों ट्रक एक ही साइड चल रहे थे पीछे से लगी टक्कर 

किसी को नहीं हुई जनहानि देवरी पुलिस मौके पर मौजूद।
कोटा में न्यायालय के आदेश पर चौथी बार फिर नईमुद्दीन गुड्डू ने संभाला लाडपुरा प्रधान का पद

कोटा के लाड़पुरा प्रधान नईमुद्दीन गुड्डू ने हाईकोर्ट के आदेश के बाद गुरुवार को चौथी बार प्रधान पद का पदभार संभाला। पदभार संभालने के बाद गुड्डू ने इसे न्याय और लोकतंत्र की जीत बताया। उन्होंने कहा कि न्याय मिलने में देर हो सकती है, लेकिन अंधेर नहीं। उन्होंने कहा कि जनता ने चुनाव में अपना जनादेश दिया है और आगामी पंचायत चुनाव में भी जनता अपना फैसला सुनाएगी। पदभार ग्रहण करने के दौरान उनके समर्थकों ने पदभार ग्रहण कार्यक्रम में उनका स्वागत किया। पदभार ग्रहण के दौरान कांग्रेस के देहात अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष आशु गंभीर, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुईजुद्दीन समेत बड़ी संख्या में लाडपुरा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और पार्षद गणों ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया।
झालावाड के कामखेड़ा बालाजी पर पूजा अर्चना करने के बाद नरेश मीणा ने किसान यात्रा शुरू की

 Public Updates 24 Naresh Meena Harish Banti
*गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर जेएलएन संस्कार एकेडमी में श्रद्धांजलि एवं संकल्प कार्यक्रम*

*विद्यार्थियों को केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि अच्छे संस्कार, अनुशासन, सत्य और जिम्मेदारी की भावना के साथ आगे बढ़ना चाहिए।” डॉ अशरफ़ बैग*

सांगोद, 2 अक्टूबर 2026।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर जेएलएन संस्कार एकेडमी, सांगोद में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार की ओर से महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। विद्यार्थियों ने दोनों महान विभूतियों को नमन करते हुए उनके आदर्शों, विचारों एवं राष्ट्रसेवा की भावना को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, अनुशासन, ईमानदारी एवं देश के प्रति जिम्मेदारी जैसे मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। विद्यार्थियों को महात्मा गांधी जी के सत्य एवं अहिंसा के सिद्धांत तथा लाल बहादुर शास्त्री जी के सादगी, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्रप्रेम के आदर्शों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया गया।

डॉ. अशरफ बेग, सचिव , जेएलएन एजुकेशनल ग्रुप ने कहा कि “महात्मा गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी का जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। विद्यार्थियों को केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि अच्छे संस्कार, अनुशासन, सत्य और जिम्मेदारी की भावना के साथ आगे बढ़ना चाहिए।”

वहीं डॉ. अमन मिर्जा, डायरेक्टर, जेएलएन संस्कार एकेडमी ने कहा कि “महापुरुषों की जयंती मनाने का उद्देश्य केवल उन्हें याद करना नहीं, बल्कि उनके विचारों को अपने व्यवहार और जीवन में उतारना है। आज के विद्यार्थी ही देश का भविष्य हैं। यदि उनमें सत्य, अनुशासन, सेवा और राष्ट्रप्रेम के संस्कार विकसित होंगे, तो हमारा देश और अधिक मजबूत बनेगा।”

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के आदर्शों पर चलने तथा एक बेहतर, स्वच्छ, अनुशासित एवं जिम्मेदार समाज के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।

जेएलएन संस्कार एकेडमी, सांगोद ने इस अवसर पर विद्यार्थियों को राष्ट्र के महान नायकों के जीवन से प्रेरणा लेकर अपने व्यक्तित्व एवं चरित्र निर्माण की दिशा में आगे बढ़ने का संदेश दिया।
मौत के सामने डटे मच्छार, मोदी, ट्रम्प ओर नेतन्याहू ने बताया हीरो
सुबह 4.30 बजे, 36 मिनट...251 घड़ी चोरी, कीमत 5-6 करोड़
पीएनजी कनेक्शन 1.75 करोड़, पर 59 लाख घरो में गैस नही
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस हर्षोल्लास से मनाया

वृद्धजनों की सेवा ईश्वरीय सेवा के समान — विधायक संदीप शर्मा

कोटा, 1 अक्टूबर। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर गुरुवार को स्वामी विवेकानंद नगर स्थित सेवाधाम आश्रम में हर्षोल्लास एवं आत्मीयता के साथ मनाया गया। जिला प्रशासन कोटा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग तथा कोटा शहर के प्रमुख वृद्धाश्रमों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में वृद्धजनों के सम्मान, सेवा, स्वास्थ्य एवं मनोरंजन के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा रहे।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की संयुक्त निदेशक सविता कृष्णैया ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 8 बजे हुई, जिसमें वृद्धजन एकत्रित हुए। इस दौरान माय भारत के युवाओं की टीम ने भी व्यवस्थाओं में सक्रिय सहभागिता निभाई। प्रातः 8 बजे से स्वामी विवेकानंद नगर के प्रमुख मार्ग पर 100 से अधिक वृद्धजनों ने वॉक ओ थॉन में भाग लिया। रैली के दौरान “वृद्धों की सेवा ही ईश्वरीय सेवा है”, “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” जैसे नारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा। वॉक ओ थॉन के माध्यम से समाज में वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान और सेवा भावना का संदेश दिया गया।
इसके पश्चात प्रातः 8:30 बजे योग सत्र आयोजित किया गया, जिसमें योग प्रशिक्षकों ने योग के विभिन्न गुणों एवं नियमित योगाभ्यास से स्वस्थ और निरोगी जीवन जीने के महत्व की जानकारी दी।
समाजसेवी मनोज जैन आदिनाथ ने बताया कि वृद्धजनों में कार्यक्रम को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। प्रातः 9 बजे संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें युवाओं और वृद्धजनों के बीच आत्मीयता एवं अपनत्व का भाव दिखाई दिया।वृद्धजनों ने अपने जीवन के अनुभव साझा किए, वहीं युवाओं ने उनके साथ समय बिताते हुए उनकी सेवा, सहायता और देखभाल के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया।
स्काउट गाइड के यज्ञदत्त ठाड़ा के नेतृत्व में उपस्थित जनसमूह को वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल, सम्मान एवं सत्कार करने तथा उनके प्रति किसी भी प्रकार के भेदभाव, उपेक्षा अथवा तिरस्कार से दूर रहने की शपथ दिलाई गई।
नारीशाला की अधीक्षक अंशुल मेहदीदत्ता ने बताया कि प्रातः 9:30 बजे युवक-युवतियों एवं वृद्धजनों के बीच विभिन्न इनडोर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें कैरम बोर्ड, लूडो, साँप सीढ़ी और शतरंज सहित अनेक खेलों में सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आनंद के पल साझा किए।इसके बाद वृद्धजनों की भजन मंडली ने मनमोहक भजनों की प्रस्तुतियां दीं। “राम आएंगे, आएंगे राम आएंगे” और “मैं तो कृष्ण की मीरा बन गई” जैसे भजनों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। भजनों पर महिलाओं ने उत्साहपूर्वक नृत्य किया, वहीं पुरुषों सहित उपस्थित सभी लोगों ने भक्ति संगीत का आनंद लिया। प्रातः 11 बजे सभी वृद्धजनों को प्रसादी ग्रहण कराई गई।
इसके पश्चात दोपहर 12:15 बजे आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि विधायक संदीप शर्मा ने कोटा शहर में वरिष्ठ नागरिकों की सेवा एवं कल्याण के लिए समर्पित समाजसेवियों और संस्थाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में योगेंश सिंघम,देवेंद्र आचार्य, मनोज जैन आदिनाथ,मानवेन्द्र सिंह,स्नेहधाम आश्रम,गंगा विजन संस्थान,अभिषेक जैन,युवा टीम माय भारत सहित वरिष्ठ नागरिकों एवं विभिन्न सेवा संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल रहे। सेवाधाम आश्रम सहित वृद्धजनों की सेवा में जुटी संस्थाओं के योगदान की भी सराहना की गई।
कार्यक्रम में शामिल वृद्धजनों ने दिनभर आयोजित गतिविधियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन नियमित रूप से होने चाहिए। ऐसे कार्यक्रमों से वृद्धजनों का मनोरंजन होने के साथ उनका मनोबल बढ़ता है तथा युवा पीढ़ी को वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान, संवेदनशीलता और उनकी देखभाल करने की प्रेरणा मिलती है।
मुख्य अतिथि विधायक संदीप शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि वृद्धजनों की सेवा करना ईश्वरीय सेवा के समान है। वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभवों, मार्गदर्शन और आशीर्वाद से समाज समृद्ध होता है। प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वह अपने घर-परिवार और समाज के वृद्धजनों को सम्मान, स्नेह और सुरक्षा प्रदान करे।कार्यक्रम का संचालन स्काउट गाइड यज्ञदत्त हाड़ा ने किया।इस अवसर पर समाजसेवी राजेंद्र खंडेलवाल,रघुराज सिंह सोलंकी,सेवाधाम के अध्यक्ष नीरज जैन,सकल दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष प्रकाश जैन बज़,वीरेंद्र जैन,देवेन्द्र आचार्य,नवीन जैन एवं रविंद्र आदिनाथ आदि उपस्थित रहे।
अंत में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की संयुक्त निदेशक सविता कृष्णैया ने सभी अतिथियों, सहयोगी संस्थाओं, समाजसेवियों, युवाओं एवं कार्यक्रम में सहभागी वृद्धजनों का आभार व्यक्त किया।साँयकालीन सत्र आयोजित हुआ जिसमें वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम माध्यम से राज्य सरकार द्वारा राज्य स्तरीय समारोह में कोटा के विभिन्न समाज सेवियों को सम्मानित किया गया।
कोटा के इटावा में किसान हुंकार रैली उमड़ी भीड़, प्रदर्शन के बाद मुख्य बाजारों से होते हुए खातोली मोड़ पर सभा हुई । सभा में किसानों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक प्रह्लाद गुंजल ने सरकार को चेताया कि अगर अटैचमेंट बंद नहीं हुआ तो आर-पार की लड़ाई होगी । सरकार अविलंब नहरों की सफाई करा कर रबी की फसलों के लिए नहरी पानी छोड़ने का प्लान तुरंत बनाए । 3 साल में इस राज में इटावा पीपल्दा क्षेत्र की अनदेखी हुई है जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।
बारां के छीपाबडौद पुलिस की कार्रवाई, 38 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार,
तस्करो से 179.06 ग्राम अवैध स्मैक व बाइक जब्त, सेवानिया तिराहे पर की कार्रवाई
नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार दोनों आरोपियों को दबोचा
NDPS एक्ट में मामला दर्ज, पुलिस खंगाल रही स्मैक की सप्लाई की लाइन।

<nis:link nis:type=tag nis:id=बारांपुलिस nis:value=बारांपुलिस nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=baransp nis:value=baransp nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=baranpolice nis:value=BaranPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ndps nis:value=NDPS nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chhipabrod nis:value=chhipabrod nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chhipabrodpolice nis:value=chhipabrodpolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/>
कोई लल्लू पंजू नही बैठा, प्रह्लाद गुंजल बैठा है....किसी के दबाव में नही आए अधिकारी

एक किलोमीटर पैदल चलकर ज्ञापन देने पहुंचे किसान, ज्ञापन लेने नही पहुंचे अधिकारी, पूर्व विधायक प्रह्लाद गुंजल व किसानों ने अधिकारियों को लिया आड़े हाथ, विरोध व नाराजगी के बाद एसडीएम पहुंचे कार्यालय से बाहर, लिया ज्ञापन
किसानों की समस्या पर कार्रवाई के आस्वाशन के बाद माने किसान
कोटा ग्रामीण के देवलीमांजी पुलिस की कार्रवाई, ट्रांसफॉर्मर से तेल चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश

गिरोह के दो जने चढ़े पुलिस के हत्थे, आरोपियों से एक कार और चुराया गया सो लीटर तेल बरामद

कोटा ग्रामीण की देवलीमांझी थानापुलिस की कार्रवाई, पुलिस के हत्थे चढ़े 2 शातिर चोर, आरोपियों के कब्जे से चोरी में इस्तेमाल ब्रेजा कार और करीब 100 लीटर चोरी का ट्रांसफॉर्मर तेल बरामद, एसपी सुजीत शंकर शर्मा के निर्देशन में मिली कामयाबी
सांगोद में श्री जी मन्दिर पर किराड़ समाज के लोगों द्वारा नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सोनी, नगर पालिका उपाध्यक्ष महेन्द्र शर्मा, पार्षद दीपक मेहता,  रवि मेहता, प्रदीप सोनी, विकास मेहता का साफा व माला पहनाकर स्वागत अभिनन्दन किया ।

<nis:link nis:type=tag nis:id=heeralalnagar nis:value=heeralalnagar nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=bjp4rajasthan nis:value=BJP4Rajasthan nis:enabled=true nis:link/>
बारां में हड़ताली ऑटो टीपर चालकों से मिले पूर्व सभापति कमल राठौर, कर्मचारियों को दी हिदायत

पूर्व सभापति राठौर की दो टूक, दादागिरी व गुंडागर्दी की राजनीति अब नहीं चलेगी, जनता के काम से समझौता नही
बारां में साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: CMC Global Market ट्रेडिंग एप में मुनाफे का झांसा देकर 92.75 लाख की साइबर ठगी, डॉक्टर, इंजीनियर, फिजियोथेरेपिस्ट समेत 4 गिरफ्तार
अफसरों से पंचायतीराज चुनाव प्रत्याशियों की सूची तैयार करा रही सरकार
एयरपोर्ट सा लुक, मॉल जैसी सुविधाएं, अब ऐसा दिखेगा अपना न्यू कोटा स्टेशन
399 डोलर के एपल चार्ज से डराते, जयपुर में बैठकर अमरिकी लोगो को लूटते
9/11 जैसे हमले की साजिश थी, भारतीय पायलट ने बचाई जान
चेहरा दिखाइए, पहचान कराइये, आधार से जुड़े काम होंगे आसान
750 की जगह 500 वर्गमीटर में एकल पट्टा, सब डिवीजन की सीमा भी बढ़ेगी
प्रदेश में भूजल नही, अब सीवरेज के ट्रीटेड पानी से चलेगा कपड़ा उधोग
झालावाड जिले के बिशनखेड़ी ग्राम पंचायत के ग्राम बागोद में सड़क की बदहाल स्थिति से परेशान ग्रामीणों ने आज मतदान का बहिष्कार किया। ग्रामीणों का कहना है कि हरीगढ़ से पनवाड़ लिंक रोड होते हुए बागोद से गौशाला तक जाने वाला मार्ग पिछले करीब पांच वर्षों से कीचड़ और खराब स्थिति में है।

ग्रामीणों के अनुसार बरसात के दौरान मार्ग इतना खराब हो जाता है कि न तो ट्रैक्टर निकल पाता है और न ही पैदल आवागमन सुचारू रूप से हो पाता है। इस रास्ते से बड़ी संख्या में किसान अपने खेतों तक आते-जाते हैं। वर्तमान में उड़द और सोयाबीन की फसल खेतों में कटकर पड़ी है, लेकिन खराब रास्ते के कारण किसानों को फसल घर तक लाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने कहा कि सड़क की समस्या को लेकर लंबे समय से मांग की जा रही है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। इसी के विरोध में ग्रा