जेलों में नजर आया भाईदूज का अनोखा पल, जेल की सलाखों के बीच मना भाईदूज का पर्व, भाइयों का तिलक करते ही छलक उठीं बहनों की आंखें
भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का प्रतीक भाईदूज का पर्व जेल की सलाखों के बीच भी भावुक माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर जेल में बंद भाइयों से मिलने पहुंचीं बहनों ने उनके ललाट पर तिलक लगाकर दीर्घायु की कामना की और मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया।
लेकिन अपनों से दूर जेल में भाईदूज मनाने का यह पल बहनों के लिए भावुक कर देने वाला रहा। भाइयों के माथे पर तिलक लगाते समय कई बहनों की आंखों से आंसू छलक पड़े। बहनें अपने आंसू रोक नहीं पाईं तो भाइयों के चेहरों पर भी उदासी छा गई। त्योहार की खुशियों के बीच अपनों से बिछड़ने का दर्द साफ नजर आया। कुछ देर की इस मुलाकात में भाई-बहनों ने एक-दूसरे का हालचाल जाना और भावुक मन से पर्व की खुशियां साझा कीं। जेल का माहौल भी इस दौरान भाई-बहन के स्नेह और बिछोह की भावनाओं से सराबोर नजर आया।
Sangod, Kota | Nov 11, 2026