झालावाड़ में पुराने सिक्कों के नाम पर लाखों की ठगी, ब्लैकमेलिंग से महिला की मौत का खुलासा
सुभाष कॉलोनी निवासी 56 वर्षीय मधुबाला ठाकुर की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि पुराने सिक्के खरीदने का झांसा देकर महिला से लाखों रुपये की ठगी की गई। इसके बाद AI से तैयार किए गए फर्जी वीडियो और पुलिस कार्रवाई के फोटो भेजकर कथित तौर पर ब्लैकमेल किया गया। साथ ही बेटे को केस में फंसाने की धमकी भी दी गई। एसपी अमित कुमार के निर्देशन में गठित SIT ने बिहार से अंतरराज्यीय गिरोह के 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 3 नाबालिगों को निरुद्ध किया गया है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है
Sangod, Kota | Nov 11, 2026