
कोटा शहर के अंदर घोड़े वाले चौराहे के पास लगी भीषण आग बात का शोरूम जल के हुआ खाख आग बढ़ती जा रही है बचाव कार्य जारी।। #KotaNews #BajajShowroomFire #BreakingNews #kotacity #RajasthanNews #FireAccident
Ladpura, Kota | Jul 25, 2026

कोटा शहर के अंदर घोड़े वाले चौराहे के पास लगी भीषण आग बात का शोरूम जल के हुआ खाख आग बढ़ती जा रही है बचाव कार्य जारी।। #KotaNews #BajajShowroomFire #BreakingNews #kotacity #RajasthanNews #FireAccident
Ladpura, Kota | Jul 25, 2026

कोटा शहर के अंदर घोड़े वाले चौराहे के पास लगी भीषण आग बात का शोरूम जल के हुआ खाख आग बढ़ती जा रही है बचाव कार्य जारी।। #KotaNews #BajajShowroomFire #BreakingNews #kotacity #RajasthanNews #FireAccident
Ladpura, Kota | Jul 25, 2026

🚨 ब्रेकिंग | अन्तरराज्यीय 'लूटेरी दूल्हन' गिरोह का भंडाफोड़, 8 आरोपी गिरफ्तार कोटा | रामगंजमंडी कोटा ग्रामीण पुलिस ने एक बड़े अंतरराज्यीय 'लूटेरी दूल्हन' गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह उम्रदराज कुंवारे पुरुषों को शादी का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करता था। पुलिस के मुताबिक, गिरोह के सदस्य राजस्थान, झारखंड, बिहार और मध्यप्रदेश से जुड़े हुए हैं। दलाल पहले शादी के इच्छुक लोगों से संपर्क करते, फिर 1 से 2 लाख रुपये लेकर नकली शादी करवाते। शादी के लिए लाई गई महिलाएं पहले से शादीशुदा होती थीं। शादी के कुछ ही समय बाद वे माता-पिता की बीमारी का बहाना बनाकर फरार हो जातीं और फिर कभी वापस नहीं लौटती थीं। ठगी की रकम गिरोह के सदस्य आपस में बांट लेते थे। इस मामले में 13 जुलाई को सांडपुर निवासी दिनेश कुमार और 16 जुलाई को हिरीयाखेड़ी निवासी दिलीप सिंह की शिकायत पर रामगंजमंडी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस उपाधीक्षक घनश्याम मीणा और थानाधिकारी संदीप शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने जांच के बाद पूरे गिरोह का खुलासा किया। पुलिस ने गिरफ्तार किए 8 आरोपी: लाली कुमारी (झारखंड) ज्योति कुमारी (झारखंड) पूनम बाग (झारखंड) सुधीर कुमार (झारखंड) रोहित बाग (झारखंड) सुरेश कुमार (राजगढ़, मध्यप्रदेश) भूरालाल (झालावाड़, राजस्थान) रूपेश कुमार (औरंगाबाद, बिहार) जांच में सामने आया कि गिरोह पहले भी झालावाड़, अकलेरा, असनावर, मोड़ी हरिपुरा और डाबी क्षेत्रों में इसी तरह की कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। #Kota #KotaNews #RamganjMandi #LooteriDulhan #CrimeNews #RajasthanPolice #BreakingNews #KotaRuralPolice
Ladpura, Kota | Jul 18, 2026

🚨 *ब्रेकिंग | इंस्टाग्राम से खरीदे जाली नोट, कोटा में खपाने आया युवक गिरफ्तार* कोटा ग्रामीण पुलिस ने जाली नोटों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश के एक युवक को ₹59,300 के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से ₹200 और ₹100 के कुल 308 जाली नोट बरामद हुए हैं। पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर ने बताया कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकल्याण मीणा, डीएसपी नरेन्द्र जैन और एसआई रामप्रकाश के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस को सूचना मिली थी कि छबड़ा रोड स्थित एसबीआई बैंक के पास एमपी नंबर की बाइक और बैग के साथ एक संदिग्ध युवक घूम रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर तलाशी ली, जिसमें बैग से ₹59,300 के जाली नोट बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आनंद कुशवाह (38) निवासी पिपरोदा खुर्द, गुना कैंट (मध्यप्रदेश) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसने इंस्टाग्राम पर बने परिचित 'रवि' से ₹20,000 में ये नकली नोट खरीदे थे और उन्हें स्थानीय दुकानों पर चलाने के इरादे से कोटा आया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर सभी जाली नोट जब्त कर लिए हैं। मामले की जांच जारी है। साथ ही इंस्टाग्राम के जरिए जाली नोटों की सप्लाई करने वाले नेटवर्क की भी तलाश की जा रही है। #KotaPolice #KotaNews #RajasthanNews #FakeCurrency #CrimeNews #Kota #Rajasthan #BreakingNews
Ladpura, Kota | Jul 13, 2026