पोड़ैयाहाट: मुख्य निर्वाचन आयुक्त को हटाने सहित कई मुद्दों पर हो रहे आंदोलन में शामिल होने, पोड़ैयाहाट विधायक दिल्ली रवाना
मुख्य निर्वाचन आयुक्त को हटाने सहित कई मुद्दों पर हो रहे आंदोलन में शामिल होने रविवार को पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव दिल्ली रवाना हो गए। कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव के साथ बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष श्री केशव महतो कमलेश, मनिका विधायक श्री रामचंद्र सिंह आदि भी दिल्ली गए हैं।