शंकरगढ़ नगर पंचायत में नो-एंट्री के नियमों की उड़ रही धज्जियां, पूरी रात फर्राटा भर रही बड़ी गाड़ियां!
वीडियो में कैद हुई तेज रफ्तार, आखिर जिम्मेदार अधिकारी कब करेंगे कार्रवाई?
शंकरगढ़, प्रयागराज। नगर पंचायत शंकरगढ़ के अंदर बड़े वाहनों के नो-एंट्री जोन में नियमों की अनदेखी का मामला सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बड़ी-बड़ी गाड़ियां तेज रफ्तार से नगर के अंदर से गुजर रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ये वाहन पूरी रात सड़कों पर फर्राटा भरते हैं।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब नगर के अंदर बड़े वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध है, तो आखिर इन वाहनों को किसकी अनुमति से प्रवेश मिल रहा है? तेज रफ्तार से दौड़ते भारी वाहन कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं।
अब देखना यह है कि नगर पंचायत प्रशासन और पुलिस विभाग इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं और नो-एंट्री के नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए क्या कदम उठाते हैं।
आखिर नो-एंट्री केवल कागजों तक सीमित है या धरातल पर भी इसका पालन होगा?
Bara, Allahabad | Nov 17, 2026