बारा क्षेत्र में छठ पूजा पर उमड़ा आस्था का सैलाब, पुलिस रही मुस्तैद
बारा, प्रयागराज। बारा क्षेत्र के चामू, बैजला और असरवई गांवों में छठ पूजा श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाई गई। घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। व्रती महिलाओं ने पारंपरिक विधि-विधान से छठी मैया की पूजा-अर्चना कर भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। चामू गांव में डॉ. विनोद कुमार सिंह एवं प्रभात सिंह के नेतृत्व में पूजा का आयोजन हुआ। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना प्रभारी संजय राय, उपनिरीक्षक राजेश सिंह, सुभाष यादव और शिवम पुलिस टीम के साथ मुस्तैद रहे। छठी मैया के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना रहा।
Bara, Allahabad | Nov 16, 2026