बारा तहसील में अधिवक्ता भवन और जनसुनवाई कक्ष का हुआ शिलान्यास
बारा, प्रयागराज। मंगलवार को तहसील परिसर बारा में अधिवक्ता भवन एवं जनसुनवाई कक्ष निर्माण के लिए विधायक डॉ. वाचस्पति और मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एमजी. ने विधिवत भूमिपूजन कर शिलान्यास किया। इस दौरान क्षेत्र की विभिन्न विकास योजनाओं का भी शुभारंभ हुआ। विधायक ने कहा कि बारा विधानसभा का सर्वांगीण विकास और आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधुपति, तहसीलदार अनिल पाठक, बार एसोसिएशन अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, महामंत्री अनिल द्विवेदी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
Bara, Allahabad | Nov 17, 2026