अरैल छठ घाट पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे पुलिस उपायुक्त, श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर दिए आवश्यक निर्देश
नैनी थाना क्षेत्र के अरैल घाट का किया स्थलीय निरीक्षण, सुगम यातायात और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष नजर
प्रयागराज। सोमवार, 16 नवंबर 2026 को छठ पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत पुलिस उपायुक्त यमुनानगर ने थाना नैनी क्षेत्र अंतर्गत अरैल छठ घाट का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, पुलिस प्रबंध, सुगम यातायात व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखने और यातायात का सुचारु संचालन सुनिश्चित करने के संबंध में संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
Bara, Allahabad | Nov 16, 2026