उज्जैन: GRP पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रेलवे स्टेशन से 75 किलो डोडाचूरा के साथ पंजाब की 2 महिला तस्कर गिरफ्तार 🚨🚆
उज्जैन जीआरपी ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो महिला तस्करों को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर प्लेटफॉर्म नंबर 8 पर घेराबंदी कर पंजाब के लुधियाना की रहने वाली परमिंदर कौर और जसविंदर कौर को दबोचा गया। पुलिस ने दोनों महिलाओं के बैग से कुल 74 किलो 995 ग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद किया है, जिसकी बाजार कीमत लगभग 2 लाख रुपये आंकी गई है। जीआरपी ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और अब यह जांच की जा रही है कि यह मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और किसे सप्लाई किया जाना था।
#UjjainNews #UjjainGRP #DrugBust #CrimeNews