उज्जैन: 9 वर्षीय बच्ची के साथ सुलभ कॉम्प्लेक्स में दुष्कर्म, आरोपी को किया गया गिरफ्तार 🚨⚖️
उज्जैन के जीवाजीगंज थाना क्षेत्र में एक 9 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। घटना तिलकेश्वर तिराहे स्थित एक सुलभ कॉम्प्लेक्स की है। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी अकबर उर्फ भय्या (35) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद घटना स्थल ले जाते समय आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन मुस्तैद पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया। आरोपी पर पुलिस अभिरक्षा से भागने का अतिरिक्त मामला भी दर्ज किया गया है, और उसे जेल भेज दिया गया है।
#UjjainPolice #JusticeForChild #UjjainNews #CrimeNews #siti24ujjain