उज्जैन: उर्दू पुरा में पुराना मकान ढहने से बड़ा हादसा, मलबे में दबे 3 मजदूर, सभी की हालत खतरे से बाहर 🏚️🚨
उज्जैन के उर्दू पुरा स्थित रस्सी गली में एक पुराना मकान तोड़ने के दौरान अचानक मलबा ढहने से बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, कमल सांखला नामक व्यक्ति के पुराने मकान को तोड़कर नया बनाया जाना था, लेकिन कार्य के दौरान हुए इस हादसे में वहां काम कर रहे तीन मजदूर (दो पुरुष और एक महिला) मलबे में दब गए। घटना की सूचना मिलते ही शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी तुरंत मौके पर पहुंचे और तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया। हादसे में मजदूरों के हाथ, पैर और कमर में चोटें आई हैं, लेकिन राहत की बात यह है कि डॉक्टरों ने तीनों की स्थिति को फिलहाल खतरे से बाहर बताया है।
#UjjainNews #HouseCollapse #UjjainAccident #UrduPura #siti24ujjain