उज्जैन: ताजपुर में गणेश प्रतिमा की आंखों से आंसू निकलने का दावा, दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ 🐘🙏
उज्जैन जिले की ताजपुर तहसील स्थित माता जी के चोपड़ा मंदिर में गणेश चतुर्थी से ठीक पहले एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। स्थानीय ग्रामीणों का दावा है कि मंदिर में विराजित भगवान गणेश की प्रतिमा की आंखों से लगातार आंसू निकल रहे हैं और यह सिलसिला घंटों तक चला। गांव के कुछ लोगों का मानना है कि पंचायत द्वारा परंपरा के अनुसार भगवान को चोला नहीं चढ़ाया गया, जिसके कारण विघ्नहर्ता नाराज होकर आंसू बहा रहे हैं। इस चमत्कारी घटना की खबर आग की तरह फैल गई और मंदिर में दर्शन व पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा है। हालांकि, इस दावे की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
#UjjainNews #GaneshChaturthi #TajpurUjjain #Miracle #siti24ujjain