उज्जैन: 15 हजार किमी की आध्यात्मिक महायात्रा पर निकले रवि और गीतिका पहुंचे महाकाल के द्वार, हुआ भव्य स्वागत 🛕🌸
भारत के 12 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों और चार धाम की 15 हजार किलोमीटर लंबी आध्यात्मिक महायात्रा पर निकले धार के रवि और गीतिका चौहान उज्जैन पहुंचे। दंपती ने सबसे पहले भगवान महाकालेश्वर के दर्शन कर बाबा का आशीर्वाद लिया। मालीपुरा पहुंचने पर सत्यनारायण चौहान के नेतृत्व में माली समाज द्वारा ढोल-नगाड़ों और पुष्प वर्षा के साथ उनका भव्य व आत्मीय स्वागत किया गया। दंपती ने बताया कि यह यात्रा भगवान शिव के प्रति अगाध श्रद्धा और भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को जानने के उद्देश्य से की जा रही है, जहां वे देश-समाज की सुख-शांति की प्रार्थना करेंगे।
#UjjainNews #Mahakaleshwar #JyotirlingaYatra #SpiritualJourney #siti24ujjain