उज्जैन: 'त्याग और सेवा है भारत की पहचान', विश्व बंधुत्व दिवस पर RSS सेवा प्रमुख ने युवाओं को दिया संस्कार का संदेश 🚩🙏
कालिदास अकादमी परिसर में विश्व बंधुत्व दिवस के अवसर पर "स्वामी विवेकानंद आज भी प्रासंगिक हैं" विषय पर आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के अखिल भारतीय सेवा प्रमुख पराग अभ्यंकर ने अपने विचार रखे। युवाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उनके पास अपार ऊर्जा और प्रतिभा है, लेकिन इसे सही दिशा देने के लिए संस्कार, विवेक और राष्ट्रबोध होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत की पहचान केवल उसकी प्राचीन संस्कृति से ही नहीं, बल्कि त्याग और सेवा की भावना से भी है। भारत ने हमेशा दुनिया को सह-अस्तित्व, करुणा और बंधुत्व का संदेश दिया है।
#UjjainNews #SwamiVivekananda #RSS #YouthEmpowerment #siti24ujjain