उज्जैन: बाबा महाकाल की भस्म आरती अब 3D तकनीक से, सजीव दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु 🛕✨
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने श्रद्धालुओं को बाबा महाकाल की भस्म आरती के दिव्य दर्शन का एक अलौकिक अनुभव देने के लिए 3D तकनीक की अभिनव शुरुआत की है। अब जो श्रद्धालु भस्म आरती में सीधे तौर पर शामिल नहीं हो पाते, वे मानसरोवर स्थित दुर्लभ दर्शन केंद्र पर प्रातः 4:30 से 6:30 बजे तक 3D तकनीक के माध्यम से सजीव दर्शन कर सकेंगे। यह विशेष सुविधा पूरी तरह निःशुल्क रहेगी और इसके बाद श्रद्धालुओं को सामान्य दर्शन का लाभ भी मिलेगा। भक्ति और आधुनिक तकनीक का यह अनूठा संगम देश-विदेश से आने वाले भक्तों के लिए एक बेहद भावपूर्ण अनुभव होगा।
#Mahakaleshwar #BhasmaAarti #UjjainNews #3DDarshan #siti24ujjain3