गाजियाबाद में झगड़े के बाद बाइक में लगाई आग, मौके पर पहुंची पुलिस
गाजियाबाद के विजय नगर थाना क्षेत्र के प्रताप विहार में दो पक्षों में हुए विवाद के बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की बाइक को आग के हवाले कर दिया।
रात के समय बीच सड़क पर बाइक धू-धू कर जलती रही, जिसका वीडियो सामने आया है। सूचना पर विजय नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
स्थानीय लोगों के अनुसार मामूली कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने बाइक में आग लगा दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
#Ghaziabad #PratapVihar #VijayNagar #BikeBurning #UPNews #CrimeNews #DDMNews
Firozabad, Firozabad | Aug 29, 2026