गाजियाबाद: मोदीनगर में पुलिसकर्मी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
गाजियाबाद के मोदीनगर, हरमुखपुरी इलाके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में वर्दी पहने एक पुलिसकर्मी सड़क किनारे अपनी मोटरसाइकिल के पास नीचे गिरा हुआ दिख रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि पुलिसकर्मी नशे की स्थिति में है और ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा है।
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर पुलिस प्रशासन की कार्यशैली को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि, इस मामले में अभी तक पुलिस विभाग की तरफ से कोई आधिकारिक बयान या स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है।
(DDM न्यूज़ इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।)
#Ghaziabad #Modinagar #ViralVideo #GhaziabadPolice #NewsUpdate @Share