फिरोजाबाद में सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा
फिरोजाबाद। थाना शिकोहाबाद क्षेत्र में युवती की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।
CO शिकोहाबाद ने बाइट में बताया कि 27 अगस्त को पीड़ित पिता की तहरीर पर थाना शिकोहाबाद में मु.अ.सं. 664/26 धारा 103 BNS व 3(2)5 SC/ST एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप था कि नितिन यादव उर्फ राहुल यादव ने अपने साथी के साथ मिलकर उनकी बेटी की हत्या कर दी।
कार्रवाई करते हुए थाना शिकोहाबाद पुलिस ने 28 अगस्त को मुख्य आरोपी नितिन यादव उर्फ राहुल यादव पुत्र कठुआ निवासी नसीरपुर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
फरार दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस की दबिश जारी है।
#FirozabadNews #Shikohabad #MurderCaseSolved #FirozabadPolice #UPPolice #BreakingNews #DDMNewsLive