भाई नहीं तो क्या हुआ... थाने में मिल गए तीन-तीन भाई!
गाज़ियाबाद के मुरादनगर थाने में रक्षाबंधन पर खाकी का मानवीय चेहरा देखने को मिला।
एक महिला का कोई सगा भाई नहीं था, तो पुलिसकर्मियों ने ही भाई का फर्ज निभाया। महिला ने थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार मौर्य, चौकी इंचार्ज सचिन कुमार और एसएसआई दिलावर सिंह को राखी बांधी और टीका लगाया। पुलिसकर्मियों ने भी उसे बहन का आत्मीय सम्मान दिया।
ये तस्वीरें बताती हैं कि खाकी सिर्फ कानून-व्यवस्था ही नहीं, बल्कि जरूरत के वक्त रिश्तों का सहारा भी बन जाती है।
#Ghaziabad #MuradnagarPolice #Rakshabandhan #GoodJob #UPPolice #DDMNewsLive