
हाथरस।हसायन क्षेत्र के गाँव गिरधरपुर में 8 दिन से खराब ट्रांसफार्मर, बिजली ठप; ग्रामीणों का प्रदर्शन #hathtasnews #trendingvideo #bijlivibhag #गिरधरपुर #hasayan #news Indian 24 News
Sikandra Rao, Hathras | Jul 17, 2026

वज्रपात से जला 200 केवी का ट्रांसफार्मर, विद्युत विभाग ने लगाया नया 250 केवी ट्रांसफार्मर #highlights #jharkhand #bijlivibhag
Giridih, Giridih | Jul 17, 2026

🚨 बलिया में बड़ा हादसा: बिजली विभाग की लापरवाही से बुजुर्ग किसान झुलसा, हालत गंभीर! 🚨 बलिया जनपद के बेल्थरा रोड (कुशहा ब्राह्मण गांव) में बिजली विभाग की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। खेतों के बीच 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार एक इंसान के सीने की ऊँचाई तक नीचे लटका हुआ था। धान के खेत में काम करते समय 60 वर्षीय बुजुर्ग किसान तांगुर अंसारी इसकी चपेट में आ गए। वे बुरी तरह झुलस चुके हैं और अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। पीड़ित की पत्नी का कहना है कि गाँव में यह चौथी घटना है, लेकिन प्रशासन सोया हुआ है। परिवार बेहद गरीब है और इलाज का खर्च उठाने में असमर्थ है। अधिकारी का अजीब बहाना! जब इस बारे में बेल्थरा रोड के एसडीओ अनिल कुमार से बात की गई, तो उन्होंने कहा— "यह ट्यूबवेल का तार है, इसलिए कर्मचारियों ने विशेष ध्यान नहीं दिया। 15 दिन पहले टाइट किया था, पर बारिश से फिर लटक गया।" भारत मीडिया के सवाल: 👉 क्या ट्यूबवेल का तार होने से उसमें 11 हजार वोल्ट का करंट खत्म हो जाता है? 👉 क्या बारिश का बहाना बनाकर विभाग अपनी जिम्मेदारी से भाग सकता है? हमारी मांग: पीड़ित परिवार को तुरंत आर्थिक सहायता मिले, मुफ्त इलाज हो और लापरवाह अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए! #BalliaNews #BeltharaRoad #BijliVibhag #BharatMedia #UttarPradesh #BreakingNews
Sikanderpur, Ballia | Jul 14, 2026

10 दिन से जल रहा ट्रांसफार्मर, अंधेरे में जीने को मजबूर खेड़ा बुजुर्ग के लोग! ⚡😱 | #Budaun #KhedaBuzurg #Transformer #PowerCut #BijliVibhag #UPNews #SatyamevBharatNews #ViralNews #GroundReport #ElectricityCrisis ⚡ बदायूँ के ग्राम पंचायत खेड़ा बुजुर्ग में पिछले 10 दिनों से 100 KVA ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने के कारण बार-बार आग पकड़ रहा है। करीब 250 बिजली कनेक्शन होने से ग्रामीणों को लगातार बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि कई शिकायतों के बावजूद बिजली विभाग कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा। आखिर कब मिलेगी राहत? आपकी क्या राय है, कमेंट में जरूर बताइए। 📍स्थान: ग्राम पंचायत खेड़ा बुजुर्ग, बदायूँ #Budaun #KhedaBuzurg #ElectricityCrisis #TransformerFire #UPNews #GroundReport #SatyamevBharatNews #ViralNews
Hardwar, Haridwar | Jul 12, 2026

हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर के खिलाफ फिर गरजा विरोध, पूर्व मेयर प्रत्याशी ललित जोशी बोले– 'यह स्मार्ट नहीं, लुटेरा मीटर' हल्द्वानी। शहर में स्मार्ट बिजली मीटरों को लेकर विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। शुक्रवार को हल्द्वानी के पूर्व मेयर प्रत्याशी ललित जोशी के नेतृत्व में सैकड़ों लोग एसडीएम कोर्ट पहुंचे और सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से सरकार एवं संबंधित विभाग को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद उपभोक्ताओं के बिजली बिल पहले की तुलना में काफी अधिक आ रहे हैं, जिससे आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। लोगों ने स्मार्ट मीटर योजना की निष्पक्ष जांच कराए जाने और बढ़े हुए बिलों पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। इस दौरान ललित जोशी ने सरकार और बिजली विभाग पर निशाना साधते हुए कहा कि "यह स्मार्ट मीटर नहीं, बल्कि लुटेरा मीटर है। इससे जनता की जेब पर डाका डाला जा रहा है।" उन्होंने कहा कि शुरू से ही इस योजना का विरोध किया जा रहा है, लेकिन जनता की शिकायतों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ललित जोशी ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही स्मार्ट मीटरों से जुड़े मामलों का समाधान नहीं किया गया और लोगों को राहत नहीं मिली, तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब जनता चुप नहीं बैठेगी और अपने अधिकारों की लड़ाई के लिए सड़कों पर उतरकर लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन करेगी। प्रदर्शन के दौरान मौजूद लोगों ने स्मार्ट मीटर योजना की समीक्षा, बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच तथा उपभोक्ताओं को राहत देने की मांग करते हुए प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की अपील की। सिटी मजिस्ट्रेट ने प्रदर्शनकारियों से ज्ञापन प्राप्त कर उचित स्तर पर भेजने का आश्वासन दिया। अब देखना होगा कि प्रशासन और बिजली विभाग जनता की इन मांगों पर क्या कदम उठाते हैं और स्मार्ट मीटर को लेकर बढ़ते विरोध के बीच क्या कोई नया निर्णय सामने आता है।#Haldwani #SmartMeter #SmartMeterProtest #LalitJoshi #ElectricityBill #Uttarakhand #HaldwaniNews #Nainital #UttarakhandNews #I7News #BreakingNews #Protest #BijliVibhag #CityMagistrate #PublicVoice #SmartMeterIssue #LatestNews #ViralNews #IndiaNews #I7NewsNainital
Haldwani, Nainital | Jul 11, 2026