रक्षाबंधन पर बस के अंदर मिला बहनों को अनोखा सम्मान, चेहरे पर आई मुस्कान
कानपुर के झकरकटी बस अड्डे से रवाना हुई रोडवेज बस के अंदर का दिल छू लेने वाला नजारा। महिला पुलिस और परिवहन विभाग की महिला अधिकारियों ने बस में सफर कर रही सभी बहनों को गुलाब का फूल भेंट कर रक्षाबंधन की बधाई दी और मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया।
फ्री यात्रा के साथ मिले इस सम्मान से बहनों के चेहरे खुशी से खिल उठे। एक महिला यात्री ने कहा - "योगी सरकार ने आज सच में भाई होने का फर्ज निभाया है।"
#Kanpur #RakshaBandhanSpecial #UPPolice #WomenEmpowerment #FreeBusYatra #DDMNEWSLIVE #ViralVideo #Part2