कोंडागांव: कोण्डागांव में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों ने किया विरोध प्रदर्शन, रैली निकालकर बेमेतरा CMHO पर कार्रवाई की उठाई मांग
बेमेतरा जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) के खिलाफ शिकायतों की जांच और कार्रवाई की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी संघ ने आज मंगलवार को कोण्डागांव में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। जिला मुख्यालय के डीएनके कॉलोनी मैदान में प्रदर्शन के बाद संघ ने रैली निकालकर अनुविभागीय दंडाधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।