समाचार
*कोनगुड़ में विकसित हो रहा आकांक्षा ग्रामीण कौशल एवं नवाचार केंद्र*
*ग्रामीणों और युवाओं को मिलेंगे कौशल विकास एवं रोजगार के नए अवसर*
*सांसद श्री भोजराज नाग और विधायक श्री नीलकंठ टेकाम ने किया केंद्र का अवलोकन*
कोण्डागांव, 21 अगस्त 2026/ जिले के सुदूर ग्राम कोनगुड़ में नीति आयोग के सौजन्य से आकांक्षा ग्रामीण कौशल एवं नवाचार केंद्र विकसित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य दूरस्थ एवं वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों के युवाओं को उद्योग आधारित कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें रोजगार से जोड़ने का स्थायी मॉडल विकसित करना है। विकासखंड फरसगांव के ग्राम कोनगुड़ में स्थापित किए जा रहे इस केंद्र के माध्यम से प्रतिवर्ष 1,000 से 1,500 युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देने तथा 300 से अधिक प्रत्यक्ष रोजगार सृजित करने का लक्ष्य रखा गया है।
गुरुवार को कांकेर सांसद श्री भोजराज नाग एवं विधायक श्री नीलकंठ टेकाम ने केंद्र में प्रारंभिक प्रशिक्षण चरण में किए जा रहे कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने केंद्र की व्यवस्थाओं एवं रोजगार सृजन की संभावनाओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने केंद्र भ्रमण के लिए आए पुनर्वासित व्यक्तियों से भी चर्चा की और उन्हें रोजगार से जुड़कर मुख्यधारा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
*माओवाद प्रभावित क्षेत्र में रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई पहल*
सांसद श्री भोजराज नाग ने कहा कि यह गर्व की बात है कि जो क्षेत्र कभी माओवादियों का गढ़ हुआ करता था, आज वहां पुनर्वासित लोगों के साथ मिलकर विकास की नई इबारत लिखी जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की दृढ़ इच्छाशक्ति, केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के दृढ़ संकल्प से क्षेत्र माओवाद से मुक्त हुआ है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को यहां के युवक-युवतियां पूरा करेंगे, स्वयं आत्मनिर्भर बनेंगे और भारत को भी आत्मनिर्भर बनाने में योगदान देंगे।
विधायक श्री नीलकंठ टेकाम ने कहा कि माओवाद समाप्ति के बाद वापस लौटे लोगों ने अब दोबारा उस अंधेरे रास्ते पर नहीं जाने और आने वाली पीढ़ी को भी उससे दूर रखने का संकल्प लिया है। यह खुशी की बात है कि जिस कोनगुड़ गांव में कभी माओवादी हिंसा के कारण जाना मुश्किल था, आज वहां कौशल एवं रोजगार का केंद्र स्थापित हो रहा है। उन्होंने इस पहल के लिए सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि माओवाद से मिली आजादी को विकास और रोजगार के अवसरों के माध्यम से साकार किया जा रहा है।
कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने बताया कि नीति आयोग के
8 views | Kondagaon, Chhattisgarh | Aug 21, 2026