ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक पर नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी हिरासत में
अंकुर श्रीवास्तव ✍️
जालौन। माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के कुशवाहा मोहल्ले में 11वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि शिक्षक छात्रा को अपने घर बुलाकर ट्यूशन पढ़ाता था और इसी दौरान उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना से जुड़ा कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पीड़िता के भाई ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी शिक्षक को हिरासत में ले लिया है।
#jalaunpolice
#jalaunpolice
#jalaunnews
#boldobharat
Orai, Jalaun | Nov 1, 2026