जालौन में धड़ल्ले से चल रहा अवैध मिट्टी खनन का कारोबार, ओवरलोड ट्रैक्टरों से सड़कों पर मंडरा रहा हादसों का खतरा
अंकुर श्रीवास्तव ✍️
जालौन। जालौन कोतवाली क्षेत्र के जालौन-बंगरा मार्ग पर अवैध मिट्टी खनन और परिवहन का कारोबार धड़ल्ले से चलने के आरोप लग रहे हैं। कृषि कार्य में उपयोग होने वाले ट्रैक्टरों से व्यावसायिक रूप से मिट्टी का परिवहन किया जा रहा है। ओवरलोड मिट्टी से भरे ट्रैक्टर खुलेआम सड़कों पर फर्राटा भर रहे हैं। आरोप है कि रात होते ही मिट्टी से लदे ट्रैक्टर बेखौफ होकर सड़कों पर दौड़ने लगते हैं, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है। स्थानीय स्तर पर एसडीएम और कोतवाली पुलिस की कथित मिलीभगत से इस अवैध कारोबार के संचालित होने के आरोप भी लगाए जा रहे हैं। ऐसे में जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
#jalaunnews
#jalaunpolice #boldobharat
Orai, Jalaun | Nov 1, 2026