समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति1761,
दिनांक 01/11/2026,
==================
नशामुक्त बिहार के संकल्प को साकार करने के लिए जिले में व्यापक जन-जागरूकता अभियान संचालित:----
नशा मुक्ति अभियान के तहत मद्यनिषेध विभाग द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थलों पर नशामुक्ति से संबंधित जागरूकता पोस्टर चिपकाए गए हैं।
इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना और एक स्वस्थ, सुरक्षित एवं नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए जन-सहभागिता सुनिश्चित करना है।
अभियान के प्रमुख बिंदु:---
सार्वजनिक स्थलों पर प्रदर्शन:-- बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, बाजारों, चौराहों और अन्य प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता पोस्टर चिपकाए जा रहें हैं ,ताकि अधिक से अधिक लोग संदेश को पढ़ सकें।
दुष्प्रभावों की जानकारी:-- आमजन को यह समझाया गया कि नशा न केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य और मानसिक स्थिति को तबाह करता है, बल्कि पारिवारिक जीवन और सामाजिक ताने-बाने को भी गहरी क्षति पहुँचाता है।
सक्रिय सहभागिता की अपील:---जिला प्रशासन की ओर से नागरिकों से आह्वान किया गया कि वे इस सामाजिक परिवर्तन का हिस्सा बनें और अपने आस-पास के लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करें।
नशामुक्त बिहार का संकल्प:-- माननीय मुख्यमंत्री के 'नशामुक्त बिहार' के संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।
मद्यनिषेध विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के अभियानों से समाज में सकारात्मक बदलाव आ रहा है और लोगों में जागरूकता बढ़ रही है।
आने वाले दिनों में नुक्कड़ नाटक, रैलियों और अन्य माध्यमों से भी इस अभियान को और अधिक विस्तार दिया जाएगा, ताकि हर नागरिक तक यह संदेश पहुँचे।
#pmnarendramodi
#cmsamrat
#samratchoudhary
Purnia, Bihar | Nov 1, 2026