समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:-1758
दिनांक 01/11/2026,
==================
नशामुक्त बिहार अभियान:-- पूर्णिया के भवानीपुर प्रखंड में जीविका दीदियों ने ली नशामुक्ति की शपथ, चलाया जन-जागरूकता अभियान:-
बिहार सरकार के 'नशामुक्त बिहार' और 'सतत विकास' के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए दिनांक 01 नवंबर 2026 को पूर्णिया जिला के भवानीपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्थलों पर जीविका दीदियों द्वारा एक भव्य जन-जागरूकता अभियान चलाया गया।
इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज को नशामुक्त बनाना और आम नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत करना है।
कार्यक्रम की शुरुआत जीविका दीदियों के नेतृत्व में शपथ ग्रहण समारोह के साथ हुई। इस दौरान उपस्थित सभी महिलाओं, युवाओं और स्थानीय नागरिकों ने दृढ़ संकल्प लेते हुए जीवन में कभी भी नशीले पदार्थों का सेवन न करने तथा समाज को नशामुक्त बनाने में अपना पूर्ण योगदान देने की शपथ ली।
शपथ ग्रहण के उपरांत जीविका दीदियों ने क्षेत्र में जागरूकता रैलियां निकालीं और नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया।
दीदियों ने घर-घर जाकर लोगों को समझाया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को बर्बाद करता है, बल्कि पूरे परिवार को आर्थिक और सामाजिक संकट में धकेल देता है।
उन्होंने समाज के सभी वर्गों से अपील की कि वे इस अभियान को एक जन-आंदोलन का रूप दें, ताकि एक स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त समाज का निर्माण किया जा सके।
कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों और बुद्धिजीवियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और जीविका दीदियों के इस सराहनीय कदम की भूरी-भूरी प्रशंसा की।
इस अभियान से भवानीपुर प्रखंड के कोने-कोने में नशा मुक्ति को लेकर सकारात्मक संदेश प्रसारित हुआ है।
#pmnarendramodi
#cmsamrat
#samratchoudhary
Purnia, Bihar | Nov 1, 2026