समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:-1762,
दिनांक 01/11/2026,
==================
पूर्णिया में नशामुक्त बिहार अभियान के तहत मद्यनिषेध विभाग द्वारा चलाया गया व्यापक जन-जागरूकता अभियान:---
नशामुक्त बिहार के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने और समाज को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से दिनांक 01.11.2026 को मद्यनिषेध विभाग, पूर्णिया द्वारा जिले के विभिन्न प्रमुख क्षेत्रों एवं सार्वजनिक स्थलों पर एक व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया गया।
इस अभियान के दौरान मद्यनिषेध विभाग की टीम द्वारा विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर सेल्फी स्टैंड लगाए गए, जो आम नागरिकों, विशेषकर युवाओं के बीच आकर्षण का केंद्र रहे।
लोगों ने इन सेल्फी स्टैंड्स के माध्यम से तस्वीरें खिंचवाकर नशामुक्त बिहार के संकल्प के प्रति अपना समर्थन और उत्साह व्यक्त किया।
इसके साथ ही, अधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा आमजन से सीधा संवाद स्थापित किया गया।
संवाद के माध्यम से लोगों को शराब और अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले गंभीर शारीरिक, मानसिक, आर्थिक और सामाजिक दुष्परिणामों से अवगत कराया गया।
उपस्थित नागरिकों को यह समझाया गया कि एक स्वस्थ और समृद्ध समाज के निर्माण के लिए नशे का त्याग करना कितना आवश्यक है।
अभियान के अंत में सभी नागरिकों से अपील की गई कि वे नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें और अपने परिवार तथा आसपास के लोगों को भी इसके प्रति प्रेरित करें।
कार्यक्रम का मुख्य संदेश यही रहा कि समाज से नशे की कुप्रथा को समाप्त करने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता है
#pmnarendramodi
#cmsamrat
#samratchoudhary
Purnia, Bihar | Nov 1, 2026