समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति1760,
दिनांक 01/11/2026,
==================
नशामुक्त बिहार अभियान:--- मरंगा थाना क्षेत्र में ड्रोन कैमरे से सघन छापेमारी, 36 लीटर अवैध शराब और 455 किलोग्राम जावा महुआ विनष्ट:-
'नशामुक्त बिहार अभियान' के तहत अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के खिलाफ जिला प्रशासन एवं मद्यनिषेध विभाग द्वारा सख्त कार्रवाई लगातार जारी है।
इसी क्रम में मद्यनिषेध विभाग की टीम ने मरंगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न संवेदनशील एवं दुर्गम स्थलों पर आधुनिक ड्रोन तकनीक की मदद से सघन छापेमारी अभियान चलाया।
इस विशेष अभियान के दौरान शराब माफियाओं के नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए अवैध शराब के ठिकानों का पता लगाया गया।
कार्रवाई के दौरान मौके से कुल 36 लीटर अवैध जावा शराब तथा शराब बनाने में प्रयुक्त 455 किलोग्राम जावा गुड़-महुआ बरामद किया गया।
मामले की गंभीरता और नियमों के तहत कार्रवाई करते हुए बरामद जावा शराब एवं 455 किलोग्राम जावा गुड़-महुआ को मद्यनिषेध टीम द्वारा स्थल पर ही विधिवत विनष्ट (नष्ट) कर दिया गया।
मद्यनिषेध विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि ड्रोन तकनीक और खुफिया तंत्र के माध्यम से ऐसे संवेदनशील और दूर-दराज के इलाकों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
राज्य में नशामुक्त वातावरण बनाने और शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए आगे भी इस तरह के कड़े अभियान निरंतर जारी रहेंगे।
#pmnarendramodi
#samratchoudhary
#cmsamrat
Purnia, Bihar | Nov 1, 2026