Public App Logo
Profile Picture

Purnia District Administration

@DPROPurnea
697Followers
0Following
पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति1579,
दिनांक 03 अक्टूबर 2026,
==================
जिलाधिकारी पूर्णिया श्री अंशुल कुमार, भा.प्र.से. की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित प्रज्ञान सभागार में विभिन्न राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय आधारभूत संरचना परियोजनाओं हेतु चल रही भू-अर्जन कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। 

बैठक में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, संबंधित अंचलाधिकारी, परियोजना पदाधिकारी तथा कार्यकारी एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

बैठक में पूर्णिया–पटना ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, एनएचएआई की विभिन्न परियोजनाओं, विद्युत ग्रिड निर्माण, आईडीए परियोजना, पोलिटेक्निक कॉलेज निर्माण, मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, रेलवे ओवरब्रिज तथा अन्य महत्वपूर्ण जनहितकारी परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी महोदय ने पूर्णिया–पटना ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे परियोजना के अंतर्गत विभिन्न चरणों में चल रहे भू-अर्जन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया। 

जिलाधिकारी महोदय ने संबंधित अधिकारियों को संयुक्त मापी (Joint Measurement Survey), भूमि प्रतिवेदन,पोर्टल पर राशि अपलोड तथा मुआवजा भुगतान से संबंधित लंबित कार्यों को समयबद्ध तरीके से निष्पादित करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में बताया गया कि कई परियोजनाओं में संयुक्त मापी एवं अधियाचनाओं से संबंधित कार्य प्रगति पर हैं तथा संबंधित एजेंसियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया है। 
कुछ परियोजनाओं में अवार्ड तैयार कर भुगतान प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।

विद्युत ग्रिड निर्माण, मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल निर्माण, पोलिटेक्निक कॉलेज निर्माण तथा रेलवे ओवरब्रिज जैसी महत्वपूर्ण विकासात्मक परियोजनाओं के लिए आवश्यक भूमि उपलब्ध कराने की दिशा में भी प्रगति की समीक्षा की गई। 

जिलाधिकारी महोदय ने सभी संबंधित विभागों एवं कार्यकारी एजेंसियों को आपसी समन्वय स्थापित कर भू-अर्जन की बाधाओं को दूर करने तथा परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर आगे बढ़ाने का निर्देश दिया।
बैठक के दौरान कई परियोजनाओं में प्रभावित रैयतों को नियमानुसार मुआवजा भुगतान सुनिश्चित करने, लंबित आपत्तियों का निष्पादन करने तथा आवश्यक अभिलेखों का सत्यापन शीघ्र पूरा करने पर विशेष बल दिया गया।
जिलाधिकारी महोदय ने स्पष्ट कहा है कि राज्य एवं केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी स्वीकार्य नहीं होगी तथा सभी  हुए निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करें।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
<nis:link nis:type=tag nis:id=samrachoudhary nis:value=samrachoudhary nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=cmsamrat nis:enabled=true nis:link/>
समाहरणालय पूर्णिया,
     जनसंपर्क कार्यालय,
     प्रेस विज्ञप्ति:-1578,
    दिनांक 03/10/2026,
==================

अनुमंडल पदाधिकारी बनमनखी के नेतृत्व में रेस्टोरेंट, होटल एवं मिठाई दुकानों में सघन जांच अभियान: अवैध रूप से संचालित 2 दुकानें सील, खाद्य पदार्थों के लिए गए सैंपल ।

आमजनों को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा खाद्य सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से शनिवार को अनुमंडल पदाधिकारी बनमनखी, श्री प्रमोद कुमार के नेतृत्व में एक विशेष एवं सघन जांच अभियान चलाया गया।

इस अभियान के तहत बनमनखी अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत संचालित विभिन्न रेस्टोरेंट, होटल, लस्सी कॉर्नर तथा स्वीट्स दुकानों की जांच की गई। 

जांच के दौरान खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन एवं बिना वैध लाइसेंस के अवैध रूप से संचालित पाए जाने पर अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देशानुसार 02 दुकानों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया।

इसके अतिरिक्त, उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र की प्रमुख मिठाई दुकानों से पनीर, देसी घी, खोवा एवं विभिन्न प्रकार की मिठाइयों के सैंपल (नमूने) एकत्र किए गए। 

एकत्रित किए गए सभी सैंपलों को जांच हेतु खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट में मिलावट या गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस सघन जांच अभियान में अनुमंडल पदाधिकारी श्री प्रमोद कुमार के साथ प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (MO) बनमनखी तथा खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी (FSO) पूर्णिया की पूरी टीम शामिल थी।

अनुमंडल प्रशासन ने क्षेत्र के सभी खाद्य कारोबारियों (FBOs) को सख्त हिदायत दी है कि वे बिना वैध लाइसेंस/रजिस्ट्रेशन के कारोबार न करें तथा स्वच्छता एवं गुणवत्ता के मानकों का पूर्णतः पालन करें। नियमों का उल्लंघन करने वाले एवं मिलावटी सामान बेचने वाले व्यवसायियों के विरुद्ध आगे भी इस प्रकार की औचक कार्रवाई जारी रहेगी।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=cmsamrat nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
समाहरणालय पूर्णिया
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:-1575,
दिनांक 03/10/2026,
==================
के०नगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दिव्यांगजनों के UDID कार्ड निर्माण हेतु विशेष शिविर आयोजित; 66 दिव्यांगों का हुआ परीक्षण

जिला पदाधिकारी,पूर्णिया श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० के निर्देश के आलोक में 03 अक्टूबर 2026 को के०नगर प्रखंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दिव्यांगजनों के UDID कार्ड निर्माण हेतु एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में दिव्यांगजनों के चिकित्सकीय परीक्षण और दिव्यांगता प्रतिवेदन तैयार करने के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम तैनात की गई थी।

 शिविर के दौरान कुल 66 दिव्यांगजनों का चिकित्सकीय परीक्षण कर UDID कार्ड हेतु प्रतिवेदन तैयार किया गया, जिनकी प्रविष्टि विभागीय पोर्टल पर की जा रही है।

 इसके अतिरिक्त, पूर्व से निर्गत ऑफलाइन प्रमाण-पत्रों का डॉक्टरों द्वारा भौतिक सत्यापन एवं प्रमाणीकरण कर उन्हें UDID में बदलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
 
 बैट्री चालित ट्राईसाइकिल एवं सहायक उपकरण:- पात्र दिव्यांगजनों से बैट्री चालित ट्राईसाइकिल एवं अन्य सहायक उपकरणों के लिए आवेदन प्राप्त किए गए। 

प्राप्त आवेदनों की जांच एवं सत्यापन के बाद नियमानुसार उपकरण वितरित किए जाएंगे।
 
 विभिन्न दिव्यांगताओं का परीक्षण:-- शिविर में अस्थि दिव्यांगता, दृष्टिबाधिता, श्रवण बाधिता, बौद्धिक दिव्यांगता एवं बहुविध दिव्यांगता से पीड़ित आवेदकों की जांच की गई और उन्हें आवश्यक परामर्श दिया गया।

सघन अनुश्रवण:-शिविर का पर्यवेक्षण श्री अमरेश कुमार (प्रभारी सहायक निदेशक, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, पूर्णिया) द्वारा दूरभाष एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के माध्यम से किया गया।

क्षेत्रीय कर्मियों की सहभागिता:- पंचायत सचिव, मुखिया, विकास मित्र, वार्ड सदस्य और डाटा एंट्री ऑपरेटरों को अधिक से अधिक दिव्यांगजनों को शिविर तक लाने (मोबिलाइज करने) के निर्देश दिए गए थे। 

शिविर का उद्देश्य:- UDID कार्ड के माध्यम से दिव्यांगजनों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, पेंशन, शिक्षा तथा रोजगार में आरक्षण की सुविधाओं का सहज लाभ दिलाना है।

जिला प्रशासन, पूर्णिया द्वारा दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण, सम्मान एवं समावेशन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए स्पष्ट किया गया है कि भविष्य में भी ऐसे विशेष शिविरों का आयोजन निरंतर किया जाता रहेगा, ताकि जिले का कोई भी पात्र दिव्यांगजन अपने अधिकारों और सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=cmsamrat nis:enabled=true nis:link/>
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
समाहरणालय पूर्णिया,
      जनसंपर्क कार्यालय,
      प्रेस विज्ञप्ति1576,
     दिनांक 03/10/2026,
==================
बरहरा कोठी में 34 टीबी मरीजों को बांटी गई फूड बास्केट, जिला संचारी रोग पदाधिकारी ने जनभागीदारी की अपील:-

‘टीबी मुक्त भारत अभियान’ को धरातल पर मजबूत करने की दिशा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बरहरा कोठी में शनिवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 इस दौरान केंद्र में पंजीकृत 34 टीबी मरीजों के बीच पोषण किट (फूड बास्केट) का वितरण किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संचारी रोग पदाधिकारी (पूर्णिया) डॉ. मोहम्मद तनवीर हैदर ने की। मरीजों को संबोधित करते हुए डॉ. हैदर ने कहा, "टीबी के पूर्ण उपचार में दवा के साथ-साथ सही और पौष्टिक खान-पान का होना बेहद जरूरी है। 

पोषण किट मरीजों के त्वरित स्वास्थ्य सुधार में सहायक सिद्ध होगी।" इसके साथ ही उन्होंने समाज के सक्षम और दानदाता लोगों से अपील की कि वे नि-क्षय मित्र के रूप में आगे आएं और मरीजों की सहायता कर इस अभियान में अपनी जनभागीदारी सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर पीएचसी की प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नेहा भारती ने मरीजों को समय पर दवा सेवन का महत्व समझाया। 

उन्होंने कहा कि मरीज अपनी इच्छा से बीच में दवा बंद न करें और डॉक्टर की सलाह का पूरी निष्ठा से पालन करें, क्योंकि नियमित उपचार ही इस बीमारी का एकमात्र शर्तिया इलाज है।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम की सक्रिय भूमिका रही। मौके पर प्रखंड अस्पताल प्रबंधक (BHM) आलोक कुमार, प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक (BCM) बंदना कुमारी, प्रखंड लेखा प्रबंधक (BAM) सत्यनारायण कुमार, वरिष्ठ टीबी प्रयोगशाला पर्यवेक्षक (STS) अमित कुमार सुमन, मेडिकल ऑफिसर डॉ. छोटेलाल एवं डॉ. गजनातर, टीबी असिस्टेंट कमल चौधरी तथा लैब अटेंडेंट बिनोद कुमार समेत सम्बंधित स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsammrat nis:value=cmsammrat nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchaudhary nis:value=samratchaudhary nis:enabled=true nis:link/>
जिला जनसंपर्क कार्यालय: प्रेस विज्ञप्ति (03).
2 अक्टूबर 2026 को गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर 'सेवा संकल्प अभियान' के
 द्वारा यह आयोजन पार्वती उच्च माध्यमिक विद्यालय, हरदा के प्रांगण में संपन्न हुआ। 

मौके पर बाल विवाह मुक्त अभियान के दृष्टिगत मीडिया प्रतिनिधियों से संवाद करते हुए श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) जिला पदाधिकारी पूर्णिया बिहार।
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=cmsamrat nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:-1572,
दिनांक 02/10/2026,
==================
गांधी जयंती पर पूर्णिया में 'रिफॉर्म उत्सव' एवं 'सबकी योजना सबका विकास' अभियान के तहत विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन:--

पंचायती राज विभाग के अपर सचिव श्री आदित्य प्रकाश ने लिया भाग:-

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती (02 अक्टूबर 2026) के पावन अवसर पर पूर्णिया के सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का व्यापक आयोजन किया गया। 

इस अवसर पर नागरिकों को केंद्र में रखकर चलाए जा रहें विभिन्न प्रशासनिक एवं विकासात्मक सुधारों के प्रति जागरूकता लाने एवं जन-सहभागिता सुनिश्चित करने तथा इनके प्रभावी क्रियान्वयन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 'रिफॉर्म उत्सव' (Reform Utsav) का आयोजन 'पीपुल्स प्लान कैंपेन' (PPC) – “सबकी योजना सबका विकास” के साथ एकीकृत रूप से किया गया।

 इसी क्रम में पंचायती राज विभाग, बिहार सरकार के अपर सचिव श्री आदित्य प्रकाश ( भा०प्र०से)ने पूर्णिया जिले का दौरा कर विभिन्न स्थलों पर आयोजित ग्राम सभाओं में प्रत्यक्ष रूप से भाग लिया गया।

  गैंगेलि पंचायत सरकार भवन (के. नगर प्रखण्ड):--
   अपर सचिव महोदय ने प्रखंड के०नगर  स्थित गैंगेली पंचायत के पंचायत सरकार भवन में आयोजित विशेष ग्राम सभा में भाग लिया गया।  

वृक्षा रोपण कर कार्य क्रम में पर्यावरण संरक्षण के महत्व को उन्होंने लोगों के बीच रखा। इस दौरान सचिव महोदय ने ग्रामीणों एवं त्रिस्तरीय पंचायती राज प्रतिनिधियों से सीधा संवाद स्थापित कर ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP) की प्राथमिकताओं पर चर्चा की और सरकारी योजनाओं के पारदर्शी क्रियान्वयन पर बल दिया।

'रिफॉर्म उत्सव' के तहत नागरिक-केंद्रित सेवाओं, डिजिटलीकरण,स्वच्छता प्रबंधन तथा जन-
-कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में उपस्थित ग्रामीणों को जागरूक किया गया।

अपर सचिव महोदय द्वारा दिए गए मुख्य संदेश एवं निर्देश:-
नागरिक सहभागिता पर जोर:--- सचिव महोदय ने कहा कि 'सबकी योजना सबका विकास' अभियान का मूल उद्देश्य विकास योजनाओं के निर्माण में प्रत्येक ग्रामीण की भागीदारी सुनिश्चित करना है।
 
 रिफॉर्म उत्सव का महत्व:-- भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए 'रिफॉर्म उत्सव' के माध्यम से पंचायती राज व्यवस्था में पारदर्शिता, सुशासन और जवाबदेही को नई गति मिल रही है।
 
 योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन:- उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि ग्राम सभा में पारित जनहित के प्रस्तावों को समयबद्ध तरीके से धरातल पर उतारा जाए।
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=cmsamrat nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
District public relation office Purnia 
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=cmsamrat nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति1571,
दिनांक 02/10/2026,
==================

02 अक्टूबर 2026‌ को 
महानंद सभागार में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती सादगी एवं श्रद्धापूर्वक मनाई गई।

जिला प्रशासन, पूर्णिया द्वारा समाहरणालय स्थित महानंद सभागार में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व० लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती का भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अपर समाहर्ता (राजस्व) श्री मुकेश कुमार मुकुल एवं अपर समाहर्ता सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री रविशंकर उरांव द्वारा महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित किया गया।
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=cmsamrat nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों को संबोधित करते हुए अपर समाहर्ता (राजस्व) ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन मूल्यों, विचारों एवं सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सत्य, अहिंसा, सादगी और कर्तव्यनिष्ठा के जो विचार इन महापुरुषों ने दिए हैं, वे आज भी हम सभी के लिए अत्यंत प्रासंगिक हैं। 

हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर जनसेवा और समाज के उत्थान के लिए तत्पर रहना चाहिए।

इस जयंती समारोह में जिला स्तरीय विभिन्न विभागों के वरीय अधिकारी एवं समाहरणालय के सभी कार्मिकगण उपस्थित थे। सभी ने दोनों महान विभूतियों के बताए पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया।
समाहरणालय पूर्णिया,
     जनसंपर्क कार्यालय,
     प्रेस विज्ञप्ति:- 1570,
 ‌‌    दिनांक 02/10/2026,
==================

 02अक्टूबर 2026 (शुक्रवार) को गांधी जयंती के अवसर पर "सेवा संकल्प अभियान" के तहत नगर परिषद कसबा में चलाया गया विशेष स्वच्छता अभियान:--
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के शुभ अवसर पर नगर परिषद कसबा द्वारा "सेवा संकल्प अभियान" के अंतर्गत संपूर्ण नगर क्षेत्र में एक विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नगरवासियों को स्वच्छ और स्वस्थ परिवेश प्रदान करना तथा स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है।
अभियान की मुख्य गतिविधियां:-
 सफाई अभियान का मार्ग:-- नेहरू चौक से रानी सती चौक तथा नेहरू चौक से आर्या नगर हाट तक विशेष सफाई अभियान चलाकर मार्ग को कचरा मुक्त किया गया।
बाजार एवं सार्वजनिक स्थल:-- गुदरी बाजार एवं वार्ड संख्या-11 स्थित सामुदायिक भवन परिसर में विशेष सफाई के साथ-साथ स्क्रब क्लीनिंग (Scrub Cleaning) कराई गई।
रेड स्पॉट की सफाई:- नगर क्षेत्र के चिन्हित रेड स्पॉट (गंदगी वाले संवेदनशील स्थलों) से विशेष अभियान चलाकर डंप कचरे एवं गंदगी को पूरी तरह हटाया गया।
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=cmsamrat nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>

सक्रिय सहभागिता:---
इस विशेष अभियान में सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी, स्वच्छता मित्रों तथा सफाई कर्मियों ने सक्रिय और समर्पित भूमिका निभाई।

नगरवासियों से अपील:-
नगर परिषद प्रशासन द्वारा इस अवसर पर सभी नगरवासियों से सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने, सिंगल-यूज प्लास्टिक का त्याग करने और कचरे का उचित निस्तारण करने की भावुक अपील की गई। 

"सेवा संकल्प अभियान" के माध्यम से कसबा को एक स्वच्छ, सुंदर एवं सुव्यवस्थित नगर बनाने के संकल्प को पुन: दोहराया गया।
समाहरणालय पूर्णिया ,
    जनसंपर्क कार्यालय प्रेस     
        प्रेस विज्ञप्ति 1573,
     दिनांक 02/10/2026.
==================

पूर्णिया में अवैध शराब के खिलाफ मद्यनिषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई;- 14.250 लीटर विदेशी शराब/बीयर और 2 मोबाइल जब्त, 02 गिरफ्तार, 01 कमरा सीलबंद।

 जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) के निर्देशानुसार पूर्णिया जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहें विशेष अभियान के तहत मद्यनिषेध विभाग को गुरुवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

गुप्त सूचना के आधार पर मद्यनिषेध टीम द्वारा के.हाट थाना अंतर्गत आकाशवाणी रोड (वार्ड नंबर 22) में त्वरित छापेमारी की गई।

 इस कार्रवाई के दौरान मौके से 14.250 लीटर अवैध विदेशी शराब/बीयर बरामद की गई।

कार्रवाई का मुख्य विवरण:
  गिरफ्तारी:- अवैध शराब कारोबार में संलिप्त 02 अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार किया गया।
 
 जब्ती: अभियुक्तों के पास से 14.250 लीटर विदेशी शराब/बीयर तथा घटना में प्रयुक्त 02 मोबाइल फोन जब्त किए गए।
 
 सीलबंदी:-- जिस कमरे का उपयोग शराब के भंडारण/कारोबार के लिए किया जा रहा था, उसे मद्यनिषेध टीम द्वारा सीलबंद कर दिया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिक दर्ज कर विधिसम्मत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

अपील:------
मद्यनिषेध विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब के नेटवर्क को समाप्त करने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

 विभाग आम नागरिकों से अपील करता है कि यदि आपके आसपास अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन या बिक्री से जुड़ी कोई भी गतिविधि दिखाई दे, तो इसकी सूचना तुरंत मद्यनिषेध विभाग को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=cmsamrat nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=samrtchoudhary nis:value=samrtchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
समाहरणालय, पूर्णिया
जनसंपर्क कार्यालय
प्रेस विज्ञप्ति 1568
दिनांक: 02 अक्टूबर 2026,
==================
 पार्वती मंडल उच्च माध्यमिक विद्यालय (सरस्वती विद्या निकेतन), हरदा, के प्रांगण में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का हुआ आयोजन ।

हरदा पंचायत को स्वच्छ, नशा-मुक्त और बाल-विवाह-मुक्त बनाने के लिए जिलाधिकारी ने जनता, जनप्रतिनिधियों एवं जीविका दीदियों से लिया संकल्प:-

जिला प्रशासन पूर्णिया द्वारा 2 अक्टूबर 2026 को ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत ‘स्वच्छ भारत दिवस 2026’ का भव्य आयोजन पार्वती मंडल उच्च माध्यमिक विद्यालय, हरदा के प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) द्वारा की गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ,:- जिलाधिकारी द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर तथा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

हरदा पंचायत जिले का मुख्य द्वार, स्वच्छता पूरे जिले के स्वाभिमान का विषय:--- जिलाधिकारी

समारोह को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी श्री अंशुल कुमार ने कहा कि हरदा पंचायत पूर्णिया जिले का मुख्य प्रवेश द्वार है। पटना की ओर से आने वाले यात्रियों के लिए यह जिले का पहला प्रभाव (First Impression) बनता है। इसलिए हरदा को कचरा-मुक्त बनाना पूरे जिले के आत्मसम्मान से जुड़ा विषय है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि 17 सितंबर से जारी स्वच्छता अभियान, रात्रि चौपाल और डस्टबिन वितरण केवल शुरुआत मात्र हैं। स्वच्छता को अपनी दिनचर्या में निरंतर बनाए रखना होगा।

इसके लिए केवल नगर निगम या प्रशासन पर निर्भर रहने के बजाय हर नागरिक, दुकानदार और जनप्रतिनिधि को सक्रिय योगदान देना होगा।

बाल-विवाह सामाजिक बुराई और कानूनी अपराध:-
महिला सशक्तिकरण पर बल देते हुए जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि राज्य सरकार बेटियों की शिक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।शिक्षक बहाली में 50% तथा अन्य सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33% आरक्षण इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है। 

उन्होंने चेतावनी दी कि 18 वर्ष से कम उम्र की लड़कियों तथा 21 वर्ष से कम उम्र के लड़कों का विवाह कराना कानूनन अपराध है।समाज का पहला दायित्व बच्चों को शिक्षित और सशक्त बनाना होना चाहिए।

नशा-मुक्ति में जीविका दीदियां महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
युवाओं को नशे के सेवन से बचाने की अपील करते हुए जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि नशा से सामाजिक बुराइयां एवं युवाओं के भविष्य पर बुरा असर पड़ता है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=cmsamrat nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
समाहरणालय पूर्णिया,
     जनसंपर्क कार्यालय,
     प्रेस विज्ञप्ति:-1569,
   दिनांक 02/10/2026,
==================
गांधी जयंती पर पूर्णिया पूर्व के वियारपुर में आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 52 का कायाकल्प कर शुभारंभ:-

 जिलाधिकारी श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० ने ग्रामीणों संग चटाई पर बैठकर सुनीं समस्याएं:-
 
 जिला प्रशासन का 30 नवंबर तक जिले के सभी जर्जर आंगनबाड़ी केंद्रों और विद्यालयों के जीर्णोद्धार का लक्ष्य:-

 'सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान' के तहत जिले में 127 योजनाओं पर जारी है काम, 59 नए आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण कार्य शुरू:-

गांधी जयंती के पावन अवसर पर शुक्रवार को सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान के तहत पूर्णिया पूर्व प्रखंड के वियारपुर पंचायत (उचितपुर पिपरा मंडल टोला) स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 52 का कायाकल्प कर विधिवत शुभारंभ किया गया।

 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जिलाधिकारी श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० द्वारा केंद्र का बारीकी से निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया और उपस्थित बच्चों के बीच चॉकलेट एवं बिस्कुट बांटे।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी महोदय का एक सहज और संवेदनशील रूप देखने को मिला। वे प्रोटोकॉल से इतर आंगनबाड़ी केंद्र के बाहर ग्रामीणों के बीच चटाई पर बैठ गए और सीधे जनसंवाद किया। 

जिला पदाधिकारी महोदय ने ग्रामीणों से क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं और आवश्यकताओं की विस्तृत जानकारी ली तथा मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

जनसभा एवं निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी महोदय  ने  मुख्य बिंदु क्रमशः:
 
कायाकल्प अभियान और नई योजनाएं:- 17 सितंबर से शुरू हुए 'सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान' के तहत जिले में 127 योजनाओं पर काम चल रहा है। 

भवनहीन आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए भूमि चिह्नित कर अब तक 59 नए भवनों का निर्माण शुरू कराया जा चुका है, जिनमें से 5 केंद्रों का निर्माण पूरा कर 2 अक्टूबर तक शुभारंभ कर दिया गया है।
 समयसीमा तय:-- वियारपुर पंचायत के वार्ड नंबर तीन स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का जीर्णोद्धार अगले 10 से 15 दिनों में पूरा कर लिया जाएगा। वहीं, 30 नवंबर तक जिले के ऐसे सभी आंगनबाड़ी केंद्रों और विद्यालयों में मरम्मत कार्य पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जहां आवश्यकता है।
 
 शिक्षकों एवं सेविकाओं का उत्साहवर्धन: जिला पदाधिकारी महोदय ने केंद्र की आंगनबाड़ी सेविका की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों को रचनात्मक गतिविधियों एवं कविताओं के माध्यम से जोड़ना सराहनीय है,
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=cmsamrat nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
जिला जनसंपर्क कार्यालय पूर्णिया 
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=cmsamrat nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhart nis:value=samratchoudhart nis:enabled=true nis:link/>
जिला जनसंपर्क कार्यालय:-प्रेस विज्ञप्ति:(01).
2 अक्टूबर 2026 को गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत 'स्वच्छता ही सेवा' कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला प्रशासन पूर्णिया द्वारा यह आयोजन पार्वती उच्च माध्यमिक विद्यालय, हरदा के प्रांगण में संपन्न हुआ। 

मौके पर स्वच्छता के दृष्टिगत मीडिया प्रतिनिधियों से संवाद करते हुए श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) जिला पदाधिकारी पूर्णिया बिहार।
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=cmsamrat nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
जिला जनसंपर्क कार्यालय:-प्रेस विज्ञप्ति (02).
2 अक्टूबर 2026 को गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत 'स्वच्छता ही सेवा' कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला प्रशासन पूर्णिया द्वारा यह आयोजन पार्वती उच्च माध्यमिक विद्यालय, हरदा के प्रांगण में संपन्न हुआ। 

मौके पर नशामुक्ति के दृष्टिगत मीडिया प्रतिनिधियों से संवाद करते हुए श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) जिला पदाधिकारी पूर्णिया बिहार।
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=cmsamrat nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudry nis:value=samratchoudry nis:enabled=true nis:link/>
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर जिला पदाधिकारी पूर्णिया के दिशा-निर्देशों के आलोक में वृद्धाश्रम में एक विशेष कार्यक्रम तथा 'अंतर-पीढ़ीगत कार्यशाला' का भावुक एवं गरिमामय आयोजन किया गया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
जनसम्पर्क कार्यालय पूर्णिया 
आँगन का मिलन 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
<nis:link nis:type=tag nis:id=maasangposhan nis:value=MaaSangPoshan nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=localkhanaproteinkhana nis:value=LocalkhanaProteinKhana nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=hamarianganwadihamarijimmedari nis:value=HamariAnganwadiHamarijimmedari nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=cmsamrat nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchaudhary nis:value=samratchaudhary nis:enabled=true nis:link/>
सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को प्रखंड बायसी के श्रीपुर मल्लाहटोली पंचायत (वार्ड संख्या-13) स्थित आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 42, डाँगराहा में ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
<nis:link nis:type=tag nis:id=maasangposhan nis:value=MaaSangPoshan nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=localkhanaproteinkhana nis:value=LocalkhanaProteinKhana nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=hamarianganwadihamarijimmedari nis:value=HamariAnganwadiHamarijimmedari nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=cmsamrat nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchaudhary nis:value=samratchaudhary nis:enabled=true nis:link/>
वृद्धाश्रम में एक विशेष कार्यक्रम तथा 'अंतर-पीढ़ीगत कार्यशाला' का भावुक एवं गरिमामय आयोजन किया गया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
Information & Public Relations Department, Government of
<nis:link nis:type=tag nis:id=maasangposhan nis:value=MaaSangPoshan nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=localkhanaproteinkhana nis:value=LocalkhanaProteinKhana nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=hamarianganwadihamarijimmedari nis:value=HamariAnganwadiHamarijimmedari nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=cmsamrat nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchaudhary nis:value=samratchaudhary nis:enabled=true nis:link/>
समाहरणालय पूर्णिया,
     जनसंपर्क कार्यालय,
     प्रेस विज्ञप्ति:-1561,
     दिनांक 30/9/2026,
==================
स्वास्थ्य विभाग, पूर्णिया
'जांच एवं उपचार चिकित्सा आपके द्वार' अभियान से गैर-संचारी रोगों से ग्रसित मरीजों का हो रहा सुरक्षा-कवच तैयार:-
 
प्रखंड से लेकर समुदाय स्तर तक चलाया जा रहा विशेष जागरूकता एवं स्क्रीनिंग अभियान:-
 
हाईपरटेंशन, डायबिटीज, कैंसर और सीओपीडी जैसे गंभीर रोगों की पहचान कर दी जा रही मुफ्त चिकित्सीय सहायता:-

जिलेवासियों को गंभीर एवं गैर-संचारी रोगों से सुरक्षित और स्वस्थ रखने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष "जांच एवं उपचार चिकित्सा आपके द्वार" अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।

 गत 02 सितंबर से निरंतर जारी इस अभियान के तहत जिले के सभी प्रखंडों एवं सामुदायिक स्तर पर संभावित मरीजों की समय पर पहचान कर उन्हें त्वरित डॉक्टरी परामर्श और चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

सभी प्रखंडों में स्क्रीनिंग और उपचार जारी:-
मामले की जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद कुमार कनौजिया ने बताया कि जिले के सभी प्रखंडों में गैर-संचारी रोगों से ग्रसित मरीजों को प्राथमिकता के आधार पर स्वास्थ्य सेवाएं दी जा रही हैं। 

इसके तहत लक्षण दिखने वाले मरीजों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों से जोड़ते हुए नि:शुल्क जांच एवं उपचार की सुविधा दी जा रही है।

जिला गैर-संचारी रोग नियंत्रण पदाधिकारी सुभाष कुमार सिंह ने कहा कि इस अभियान के तहत मुख्यतः हाईपरटेंशन, डायबिटीज, ओरल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर, सर्वाइकल कैंसर और सीओपीडी (COPD) जैसी बीमारियों की पहचान व स्क्रीनिंग की जा रही है ताकि शुरुआती स्तर पर ही बीमारियों को नियंत्रित किया जा सके।

29 सितंबर तक लाखों लोगों की हुई स्क्रीनिंग (प्रमुख आंकड़े):-

डीपीएम सोरेंद्र कुमार दास के अनुसार, 02 सितंबर से 29 सितंबर के बीच जिले में बड़े पैमाने पर जांच अभियान चलाया गया है, जिसके तहत निम्नलिखित स्क्रीनिंग की गई:
 * हाईपरटेंशन (उच्च रक्तचाप): 6,38,262 लोग
 * डायबिटीज (मधुमेह): 6,37,843 लोग
 * ओरल कैंसर: 6,08,450 लोग
 * सीओपीडी (COPD): 4,42,052 लोग
 * ब्रेस्ट कैंसर: 1,69,868 महिलाएं
 * सर्वाइकल कैंसर: 1,36,501 महिलाएं
समय पर जांच और नियमित दवा का सेवन बेहद जरूरी
स्वास्थ्य विभाग ने आम जनता से अपील की है कि यदि उनमें या उनके परिवार में गैर-संचारी रोगों के कोई भी शुरुआती लक्षण दिखाई दें, तो वे बिना किसी देरी के नजदीकी अस्पताल या स्वास्थ्य केंद्र में जाकर नि:शुल्क जांच कराएं।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=cmsamrat nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhar nis:value=samratchoudhar nis:enabled=true nis:link/>
मो0 शहज़ाद आलम , उप निदेशक , कृषि अभियंत्रण, पूर्णिया द्वारा जिला प्रशासन, पूर्णिया के फेसबुक लाइव के माध्यम से कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की विशेष जानकारी दी जा रही है।
समाहरणालय पूर्णिया,
      जनसंपर्क कार्यालय,
       प्रेस विज्ञप्ति1565,
 ‌‌     दिनांक 01/10/2026,
==================

स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत “सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान” कार्यक्रम सभी नगर निकायों में आयोजित:-

 जिला पदाधिकारी,पूर्णिया श्री अंसुल कुमार  भा०प्र०से० के निर्देश के आलोक में नगर पंचायत एवं नगर परिषदों  में       दिनांक17 सितंबर 2026
 से 17 अक्टूबर 2026 तक 
“स्वच्छता ही सेवा अभियान” के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

इसी क्रम में गुरुवार को को नगर पंचायत भवानीपुर में “सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम का उद्देश्य नगर की स्वच्छता व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सफाई मित्रों के सम्मान, सुरक्षा एवं कल्याण के प्रति जागरूकता एवं संवेदन-
शीलता को बढ़ावा देना है।

कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत के सफाई मित्रों एवं सफाई कर्मियों को उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। 

साथ ही उनके कार्य करने के दौरान सुरक्षा एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए टी-शर्ट, ग्लव्स, टोपी सहित कई आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया।

इस अवसर पर सफाई मित्रों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उन्हें कार्यस्थल पर आवश्यक सावधानियों का पालन करने तथा स्वच्छता कार्य को सुरक्षित एवं प्रभावी तरीके से संपादित करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम के माध्यम से आम नागरिकों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए स्वच्छ एवं सुंदर नगर के निर्माण में जनभागीदारी सुनिश्चित करने का अपील दिया गया।

नगर पंचायत भवानीपुर द्वारा “स्वच्छता ही सेवा अभियान” के अंतर्गत स्वच्छता, जन-जागरूकता, सफाई मित्रों के सम्मान एवं विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से पात्र लाभुकों को जोड़ने हेतु निरंतर विभिन्न प्रकार के गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=cmsamrat nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
आदित्य प्रकाश, जिला नियोजन पदाधिकारी , पूर्णिया द्वारा जिला प्रशासन, पूर्णिया के फेसबुक लाइव के माध्यम से जिला नियोजनालय, पूर्णिया द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।
जिला जनसम्पर्क कार्यालय, पूर्णिया 
दिनांक 01/10/2027
आँगन का मिलन 

<nis:link nis:type=tag nis:id=maasangposhan nis:value=MaaSangPoshan nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=localkhanaproteinkhana nis:value=LocalkhanaProteinKhana nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=hamarianganwadihamarijimmedari nis:value=HamariAnganwadiHamarijimmedari nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=cmsamrat nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchaudhary nis:value=samratchaudhary nis:enabled=true nis:link/>
Information & Public Relations Department,