Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Odisha
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Cm
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
Jdu
Uttarakhand
Sambalpur
DPROPurnea
Previous slide
Next slide
Purnia, Bihar
| Nov 1, 2026
MORE NEWS
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार वेल्डिंग मिस्त्री की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच 131 ए जाम कर किया प्रदर्शन
Purnia East, Purnia | Nov 1, 2026
सौरा नदी बचाओ अभियान में शामिल हुए माकपा नेता सह जिला परिषद सदस्य राजीव सिंह,उन्होंने क्या कहा आप भी सुनिए।कृपया कमेंट बॉक्स में अपनी प्रतिक्रिया जरूर दें।
Purnia East, Purnia | Nov 1, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति1761, दिनांक 01/11/2026, ================== नशामुक्त बिहार के संकल्प को साकार करने के लिए जिले में व्यापक जन-जागरूकता अभियान संचालित:---- नशा मुक्ति अभियान के तहत मद्यनिषेध विभाग द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थलों पर नशामुक्ति से संबंधित जागरूकता पोस्टर चिपकाए गए हैं। इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना और एक स्वस्थ, सुरक्षित एवं नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए जन-सहभागिता सुनिश्चित करना है। अभियान के प्रमुख बिंदु:--- सार्वजनिक स्थलों पर प्रदर्शन:-- बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, बाजारों, चौराहों और अन्य प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता पोस्टर चिपकाए जा रहें हैं ,ताकि अधिक से अधिक लोग संदेश को पढ़ सकें। दुष्प्रभावों की जानकारी:-- आमजन को यह समझाया गया कि नशा न केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य और मानसिक स्थिति को तबाह करता है, बल्कि पारिवारिक जीवन और सामाजिक ताने-बाने को भी गहरी क्षति पहुँचाता है। सक्रिय सहभागिता की अपील:---जिला प्रशासन की ओर से नागरिकों से आह्वान किया गया कि वे इस सामाजिक परिवर्तन का हिस्सा बनें और अपने आस-पास के लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करें। नशामुक्त बिहार का संकल्प:-- माननीय मुख्यमंत्री के 'नशामुक्त बिहार' के संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। मद्यनिषेध विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के अभियानों से समाज में सकारात्मक बदलाव आ रहा है और लोगों में जागरूकता बढ़ रही है। आने वाले दिनों में नुक्कड़ नाटक, रैलियों और अन्य माध्यमों से भी इस अभियान को और अधिक विस्तार दिया जाएगा, ताकि हर नागरिक तक यह संदेश पहुँचे। #pmnarendramodi #cmsamrat #samratchoudhary
Purnia, Bihar | Nov 1, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति1760, दिनांक 01/11/2026, ================== नशामुक्त बिहार अभियान:--- मरंगा थाना क्षेत्र में ड्रोन कैमरे से सघन छापेमारी, 36 लीटर अवैध शराब और 455 किलोग्राम जावा महुआ विनष्ट:- 'नशामुक्त बिहार अभियान' के तहत अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के खिलाफ जिला प्रशासन एवं मद्यनिषेध विभाग द्वारा सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में मद्यनिषेध विभाग की टीम ने मरंगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न संवेदनशील एवं दुर्गम स्थलों पर आधुनिक ड्रोन तकनीक की मदद से सघन छापेमारी अभियान चलाया। इस विशेष अभियान के दौरान शराब माफियाओं के नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए अवैध शराब के ठिकानों का पता लगाया गया। कार्रवाई के दौरान मौके से कुल 36 लीटर अवैध जावा शराब तथा शराब बनाने में प्रयुक्त 455 किलोग्राम जावा गुड़-महुआ बरामद किया गया। मामले की गंभीरता और नियमों के तहत कार्रवाई करते हुए बरामद जावा शराब एवं 455 किलोग्राम जावा गुड़-महुआ को मद्यनिषेध टीम द्वारा स्थल पर ही विधिवत विनष्ट (नष्ट) कर दिया गया। मद्यनिषेध विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि ड्रोन तकनीक और खुफिया तंत्र के माध्यम से ऐसे संवेदनशील और दूर-दराज के इलाकों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। राज्य में नशामुक्त वातावरण बनाने और शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए आगे भी इस तरह के कड़े अभियान निरंतर जारी रहेंगे। #pmnarendramodi #samratchoudhary #cmsamrat
Purnia, Bihar | Nov 1, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति:-1758 दिनांक 01/11/2026, ================== नशामुक्त बिहार अभियान:-- पूर्णिया के भवानीपुर प्रखंड में जीविका दीदियों ने ली नशामुक्ति की शपथ, चलाया जन-जागरूकता अभियान:- बिहार सरकार के 'नशामुक्त बिहार' और 'सतत विकास' के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए दिनांक 01 नवंबर 2026 को पूर्णिया जिला के भवानीपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्थलों पर जीविका दीदियों द्वारा एक भव्य जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज को नशामुक्त बनाना और आम नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत करना है। कार्यक्रम की शुरुआत जीविका दीदियों के नेतृत्व में शपथ ग्रहण समारोह के साथ हुई। इस दौरान उपस्थित सभी महिलाओं, युवाओं और स्थानीय नागरिकों ने दृढ़ संकल्प लेते हुए जीवन में कभी भी नशीले पदार्थों का सेवन न करने तथा समाज को नशामुक्त बनाने में अपना पूर्ण योगदान देने की शपथ ली। शपथ ग्रहण के उपरांत जीविका दीदियों ने क्षेत्र में जागरूकता रैलियां निकालीं और नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया। दीदियों ने घर-घर जाकर लोगों को समझाया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को बर्बाद करता है, बल्कि पूरे परिवार को आर्थिक और सामाजिक संकट में धकेल देता है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से अपील की कि वे इस अभियान को एक जन-आंदोलन का रूप दें, ताकि एक स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त समाज का निर्माण किया जा सके। कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों और बुद्धिजीवियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और जीविका दीदियों के इस सराहनीय कदम की भूरी-भूरी प्रशंसा की। इस अभियान से भवानीपुर प्रखंड के कोने-कोने में नशा मुक्ति को लेकर सकारात्मक संदेश प्रसारित हुआ है। #pmnarendramodi #cmsamrat #samratchoudhary
Purnia, Bihar | Nov 1, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति1757, दिनांक: 01 नवंबर, 2026, ================== नशामुक्त समाज के लिए पूर्णिया में जीविका दीदियों का शंखनाद: एक महीने तक चलने वाले महाअभियान का जोरदार आगाज:-- बिहार के पूर्णिया जिले में जीविका दीदियों ने समाज से नशे के दुष्प्रभावों को समाप्त करने और एक स्वास्थ्यप्रद एवं जागरूक समाज के निर्माण के लिए व्यापक पहल शुरू की है। 'नशामुक्त भारत अभियान' के अंतर्गत पूरे जिले में एक महीने तक चलने वाले नशामुक्ति महाअभियान का भव्य शुभारंभ किया गया। इस विशेष अभियान के तहत जिले की 5 लाख से अधिक जीविका दीदियां एकजुट होकर गांव-गांव और टोले-टोले जाकर लोगों को नशामुक्ति का संदेश पहुंचाएंगी। रुपौली और भवानीपुर प्रखंड में दिखा अभूतपूर्व उत्साह अभियान के प्रथम दिवस पर रुपौली एवं भवानीपुर प्रखंडों के कुल 7 संकुल संघों (CLF) की हजारों दीदियों ने सड़कों पर उतरकर जन-जागरूकता रैली निकाली:-- भवानीपुर प्रखंड: 'रानी अभिलाषा' एवं 'तान्या' जीविका संकुल संघ की दीदियों ने सुबह प्रभात फेरी निकाली और रैली के माध्यम से लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। रुपौली प्रखंड: 'सोना', 'दीन सुधार', 'उन्नति' एवं 'जननी' संकुल संघों की जीविका दीदियों ने विशाल जागरूकता रैली का आयोजन कर आम जनमानस को नशे के आर्थिक एवं सामाजिक परिणामों के प्रति सतर्क किया। खाकी और जीविका का अनूठा संगम:-- पुलिस कर्मियों ने भी ली शपथ अभियान के दौरान प्रशासनिक सहयोग और सामाजिक भागीदारी की एक अनुकरणीय मिसाल देखने को मिली। भवानीपुर एवं रुपौली थाना के पुलिस कर्मियों ने दीदियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस अवसर पर जीविका दीदियों और स्थानीय पुलिस कर्मियों ने संयुक्त रूप से समाज को पूर्णतः नशामुक्त बनाने की सामूहिक शपथ ली। रंगोली, मेहंदी और स्लोगन से दिया बदलाव का संदेश:- जागरूकता रैलियों के पश्चात् दीदियों ने अपनी कला एवं रचनात्मकता का उपयोग कर जागरूकता संदेश प्रसारित किए। परिसर में आकर्षक रंगोली, मेहंदी और प्रभावशाली स्लोगन लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिनके जरिए नशे से परिवारों पर पड़ने वाले विपरीत प्रभावों को दर्शाया गया और एक समृद्ध, नशामुक्त समाज के निर्माण का आह्वान किया गया। यह एक महीने का अभियान पूर्णिया जिले के सभी प्रखंडों, ग्राम पंचायतों और समूहों में विभिन्न जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से निरंतर जारी रहेगा। #pmnarendramodi #cmsamrat #samratchoudhary
Purnia, Bihar | Nov 1, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति:-1759, दिनांक 01/11/2026, ================== समेकित जाँच चौकी दालकोला, पूर्णिया में मद्यनिषेध विभाग की कार्रवाई, 02 अभियुक्त गिरफ्तार, 02.220 लीटर विदेशी शराब बरामद एवं एक KIA Seltos Car जब्त। जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के निर्माण,भंडारण, परिवहन और बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मद्यनिषेध विभाग ने समेकित जाँच चौकी दालकोला, पूर्णिया पर सफलता हासिल की है। कार्रवाई क्रमशः- 1. प्रथम मामला (चेकपोस्ट): जांच के क्रम में एक कार (निबंधन संख्या JH01DW-0956) से 0.720 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। इस मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा संबंधित कार को जब्त कर लिया गया। 2. द्वितीय मामला (चेकपोस्ट): जांच के दौरान एक अन्य अभियुक्त को 01.500 लीटर अवैध विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त दोनों मामलों में कुल 02.220 लीटर अवैध विदेशी शराब की बरामदगी करते हुए 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के सुसंगत प्रावधानों के तहत अग्रेतर कार्रवाई विधिसम्मत की जा रही है। प्रशासनिक संदेश:- मद्यनिषेध विभाग, पूर्णिया द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है। संलिप्त,असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। आम नागरिकों से अपील: अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन या बिक्री की सूचना तुरंत मद्यनिषेध विभाग को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। #pmnarendramodi #cmsamrat #samratchoudhary
Purnia, Bihar | Nov 1, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति:-1762, दिनांक 01/11/2026, ================== पूर्णिया में नशामुक्त बिहार अभियान के तहत मद्यनिषेध विभाग द्वारा चलाया गया व्यापक जन-जागरूकता अभियान:--- नशामुक्त बिहार के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने और समाज को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से दिनांक 01.11.2026 को मद्यनिषेध विभाग, पूर्णिया द्वारा जिले के विभिन्न प्रमुख क्षेत्रों एवं सार्वजनिक स्थलों पर एक व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान मद्यनिषेध विभाग की टीम द्वारा विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर सेल्फी स्टैंड लगाए गए, जो आम नागरिकों, विशेषकर युवाओं के बीच आकर्षण का केंद्र रहे। लोगों ने इन सेल्फी स्टैंड्स के माध्यम से तस्वीरें खिंचवाकर नशामुक्त बिहार के संकल्प के प्रति अपना समर्थन और उत्साह व्यक्त किया। इसके साथ ही, अधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा आमजन से सीधा संवाद स्थापित किया गया। संवाद के माध्यम से लोगों को शराब और अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले गंभीर शारीरिक, मानसिक, आर्थिक और सामाजिक दुष्परिणामों से अवगत कराया गया। उपस्थित नागरिकों को यह समझाया गया कि एक स्वस्थ और समृद्ध समाज के निर्माण के लिए नशे का त्याग करना कितना आवश्यक है। अभियान के अंत में सभी नागरिकों से अपील की गई कि वे नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें और अपने परिवार तथा आसपास के लोगों को भी इसके प्रति प्रेरित करें। कार्यक्रम का मुख्य संदेश यही रहा कि समाज से नशे की कुप्रथा को समाप्त करने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता है #pmnarendramodi #cmsamrat #samratchoudhary
Purnia, Bihar | Nov 1, 2026