समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:-1759,
दिनांक 01/11/2026,
==================
समेकित जाँच चौकी दालकोला, पूर्णिया में मद्यनिषेध विभाग की कार्रवाई, 02 अभियुक्त गिरफ्तार, 02.220 लीटर विदेशी शराब बरामद एवं एक KIA Seltos Car जब्त।
जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के निर्माण,भंडारण, परिवहन और बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मद्यनिषेध विभाग ने समेकित जाँच चौकी दालकोला, पूर्णिया पर सफलता हासिल की है।
कार्रवाई क्रमशः-
1. प्रथम मामला (चेकपोस्ट): जांच के क्रम में एक कार (निबंधन संख्या JH01DW-0956) से 0.720 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। इस मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा संबंधित कार को जब्त कर लिया गया।
2. द्वितीय मामला (चेकपोस्ट): जांच के दौरान एक अन्य अभियुक्त को 01.500 लीटर अवैध विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
उक्त दोनों मामलों में कुल 02.220 लीटर अवैध विदेशी शराब की बरामदगी करते हुए 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के सुसंगत प्रावधानों के तहत अग्रेतर कार्रवाई विधिसम्मत की जा रही है।
प्रशासनिक संदेश:- मद्यनिषेध विभाग, पूर्णिया द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है। संलिप्त,असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
आम नागरिकों से अपील: अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन या बिक्री की सूचना तुरंत मद्यनिषेध विभाग को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।
#pmnarendramodi
#cmsamrat
#samratchoudhary
Purnia, Bihar | Nov 1, 2026