घरघोड़ा: रायगढ़ की डिजिटल सेवाओं का केंद्र सरकार के अधिकारियों ने किया अवलोकन, ई-नजूल और ई-नकल व्यवस्था की ली जानकारी
रायगढ़ में डिजिटल सुशासन की पहल का केंद्र सरकार के अधिकारियों ने अवलोकन किया। कैबिनेट सचिवालय के निदेशक पार्थसारथी भास्कर और राष्ट्रीय सुशासन केंद्र की प्रतिनिधि अंबालिका ने ई-नजूल, राहत रायगढ़, ई-नकल और जिला खनिज न्यास पोर्टल का निरीक्षण किया।