उदयपुर में अतिक्रमण पर नगर निगम का एक्शन, राड़ाजी चौराहे से हटाए ठेले
उदयपुर। शहर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में मंगलवार को निगम की टीम ने राड़ाजी चौराहे पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान सड़क और चौराहे पर अवैध रूप से खड़े ठेलों सहित अन्य अतिक्रमण को हटाया गया। अचानक हुई कार्रवाई से मौके पर लोगों में हड़कंप मच गया। त्योहारी सीजन को देखते हुए निगम प्रशासन यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष अभियान चला रहा है। निगम का उद्देश्य शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाना और आमजन को आवागमन में राहत देना है।
#Udaipur #UdaipurNews #EncroachmentRemoval #AntiEncroachmentDrive #NagarNigam