बांसवाड़ा। स्वास्थ्य विभाग की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में CMHO डॉ. भरतराम मीणा ने बांसवाड़ा के टीकाकरण में प्रथम रहने पर बधाई दी, साथ ही निर्देश दिए कि जिले की हर पात्र 14-वर्षीय बालिका को निःशुल्क HPV वैक्सीन लगनी चाहिए। बैठक में 22 नवंबर के SNID राउंड और आरआई समीक्षा पर भी चर्चा हुई। इसके अलावा 'तंबाकू मुक्त युवा अभियान' के चौथे चरण के तहत 60 दिवसीय कार्ययोजना बनाई गई। शिक्षा व पंचायती राज विभागों के समन्वय से शैक्षणिक संस्थानों में जागरूकता गतिविधियां, शपथ और COTPA की सख्ती से पालना कराने के निर्देश दिए गए।
#Banswara #BanswaraHealthDepartment #CMHOBanswara #HPVVaccine #HealthUpdate