धमोत्तर स्वास्थ्य केंद्र के पीछे लगी भीषण आग, काबू पाने में जुटे लोग
प्रतापगढ़। धमोत्तर स्वास्थ्य केंद्र के पीछे आज अचानक आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें इतनी तेज हैं कि उन पर काबू पाना मुश्किल हो रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर पानी का वाहन पहुंचा, लेकिन आग की विकरालता के चलते उससे आग नहीं बुझ पाई। ऐसे में आग पर काबू पाने के लिए एक अतिरिक्त दमकल वाहन की तत्काल आवश्यकता बताई जा रही है। धमोत्तर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा ने घटना की जानकारी देते हुए प्रशासन से जल्द अतिरिक्त दमकल वाहन भेजने की मांग की है, ताकि आग को फैलने से रोका जा सके और किसी बड़े नुकसान की आशंका टाली जा सके।
#Pratapgarh #Dhamotar #FireIncident #FireNews #BreakingNews FireBrigade