मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शैलेश शर्मा की माता को दी श्रद्धांजलि, अंधेरी माता मंदिर में किए दर्शन
डूंगरपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर डूंगरपुर पहुंचे। इस दौरान वे सागवाड़ा उपखंड के बरबोदनिया गांव पहुंचे, जहां केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के निजी सहायक शैलेश शर्मा की दिवंगत माताजी निर्मला देवी शर्मा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर संवेदनाएं व्यक्त कीं। इसके बाद उन्होंने बरबोदनिया स्थित अंधेरी माता मंदिर में दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान पूर्व मंत्री चंद कृपलानी, मंत्री बाबूलाल खराड़ी, विधायक शंकरलाल डेंचा सहित प्रशासनिक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
#BhajanlalSharma #DUNGARPUR #DungarpurNews #Barbodaniya #NitinGadkari