बांसवाड़ा। जिले की 4 पंचायत समितियों की 133 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करने के लिए गुरुवार सुबह 7 बजे से 314 बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान जारी है। शांतिपूर्ण और भयमुक्त चुनाव के लिए प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं, तथा संवेदनशील बूथों पर पैनी नजर रखी जा रही है। इन क्षेत्रों के कुल 2,91,893 पंजीकृत मतदाता (1,47,432 पुरुष, 1,44,458 महिला व 2 थर्ड जेंडर) अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी स्थानीय सरकार चुनने के लिए सुबह से ही केंद्रों पर लंबी कतारें लगी हुई हैं।
#Banswara #BanswaraElection #PanchayatElection #RajasthanPanchayatChunav