उदयपुर में भाजपा की जनजागरण पदयात्रा, रामलाल शर्मा बोले- कांग्रेस 50 कटे वोटरों के नाम बताए
उदयपुर। भाजपा शहर जिला की ओर से बुधवार को 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान के तहत जनजागरण पदयात्रा निकाली गई। टाउनहॉल नगर निगम परिसर से शुरू हुई पदयात्रा सूरजपोल स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मारक होते हुए बापू बाजार और बैंक तिराहे पहुंची। यहां सभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रामलाल शर्मा ने कांग्रेस पर लोकतंत्र की हत्या और देश में अराजकता फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कांग्रेस को चुनौती देते हुए कहा कि उदयपुर में ऐसे 50 वोटरों के नाम बताए, जिनके नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं। पदयात्रा में भाजपा के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
#BJP #BJPUdaipur #RamlalSharma #UdaipurNews #Democracy JanJagranPadyatra