सोनपुर के छठ घाटों पर दिखेगी लोक आस्था और भव्यता की अनुपम छटा!
लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर सोनपुर नगर परिषद क्षेत्र के कालीघाट सहित विभिन्न छठ घाटों को स्वच्छ, सुंदर एवं आकर्षक स्वरूप देने की तैयारियां जारी हैं। जिला प्रशासन सारण एवं सोनपुर नगर परिषद द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।