छठ महापर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगम आवागमन हेतु जिला प्रशासन, सारण (छपरा) पूरी तरह मुस्तैद।
लोक आस्था के महापर्व छठ को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन, सारण द्वारा व्यापक स्तर पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन एवं दंडाधिकारी की तैनाती, घाटों एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी, सुचारु यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई, स्वच्छ पेयजल, पर्याप्त रोशनी, पार्किंग एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई है।
सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी आपसी समन्वय के साथ पूरी तत्परता से अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं, ताकि व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा, व्रतियों की सुविधा और स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
जिला प्रशासन, सारण – आपकी आस्था, हमारी जिम्मेदारी।
#जिला_प्रशासन_सारण #छठ_महापर्व #सारण #छपरा #सुरक्षा_व्यवस्था #यातायात_प्रबंधन #स्वच्छता #जनसुविधा
Saharsa, Bihar | Nov 14, 2026