छठ महापर्व | खरना के पावन अवसर की मनमोहक झलकियां
लोक आस्था के महापर्व छठ के दूसरे दिन खरना के पावन अवसर पर व्रतियों ने पूरी श्रद्धा, निष्ठा एवं विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। छठी मइया को पारंपरिक प्रसाद अर्पित कर व्रतियों ने खरना का प्रसाद ग्रहण किया और 36 घंटे के निर्जला व्रत का संकल्प लिया।