Public App Logo
Profile Picture

Saharsa District Administration

@DPRODSaharsa
1231Followers
0Following
Video 0
Video 1
Video 2
Video 3
Video 4
Video 5
Video 6
Video 7
Video 8
उप विकास आयुक्त ने प्रभुनाथ नगर कॉलोनी में जलजमाव की स्थिति का लिया जायजा
छपरा, 12 सितंबर 2026। 
उप विकास आयुक्त, सारण श्री लक्ष्मण तिवारी, भा.प्र.से. ने छपरा सदर प्रखंड अंतर्गत साझ ग्राम पंचायत स्थित प्रभुनाथ नगर कॉलोनी में जलजमाव की स्थिति का निरीक्षण किया।

जिला पदाधिकारी सारण श्री वैभव श्रीवास्तव के आदेशानुसार जलजमाव की समस्या के स्थायी समाधान हेतु निरीक्षण के दौरान कई महत्वपूर्ण नाला निर्माण एवं नाला सफाई कार्यों को चिह्नित किया गया। इनमें एनएच-19 स्थित भोला भंडारी के पास से कमता सखी मठ तक नाला निर्माण, विनोद श्रीवास्तव के घर से कमता राखी मठ होते हुए बासुकी नाय सिंह के घर तक नाला निर्माण, निरंजन सिंह के घर से गुड्डू किराना दुकान तक नाला निर्माण, मुन्ना श्रीवास्तव के घर से गुड्डू किराना दुकान तक नाला निर्माण तथा अतिथि बिहार टांडी से कदंब चौक तक नाला निर्माण शामिल है।

इसके अतिरिक्त वार्ड संख्या-11 में पूर्व से निर्मित शाखा नाला को मुख्य सड़क के नाले से जोड़ने हेतु आवश्यक छूटे हुए हिस्से का निर्माण, भोला भंडारी के पास एनएच-19 स्थित बुडको निर्मित नाले को आवश्यकतानुसार पुनर्संयोजित कर नगर निगम के दहियावां टोला से आने वाले जल को कमता राखी रोड की ओर प्रवाहित करने तथा कमता सखी मठ से शक्तिनगर, आईपीएस-सी के समीप, लोको शेड, बस स्टैंड सीआरसीडी पुलिया, इरकॉन नाला, ईदगाह होते हुए जटही पोखरा तक नाला उड़ाही एवं सफाई कार्य कराने का निर्देश दिया गया।

बड़ी हनुमान मंदिर के समीप बुडको द्वारा निर्मित नाले को आरसीडी/इरकॉन नाले से जोड़ने का कार्य भी चिह्नित किया गया।

उप विकास आयुक्त ने सहायक अभियंता, बुडको, सारण; प्रखंड पंचायत पदाधिकारी/प्रखंड विकास पदाधिकारी, सदर; जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, वीबी-जी राम जी तथा कार्यक्रम पदाधिकारी, वीबी-जी राम जी, प्रखंड-सह-नगर को उक्त चिह्नित कार्यों के अंतर्गत नाला पुनर्स्थापन, उड़ाही-सफाई एवं अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान कार्यपालक अभियंता, बिहार राज्य आवास बोर्ड; सहायक अभियंता, विद्युत सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
*डेयरी  मत्स्य एवं पशु  संसाधन विभाग, बिहार सरकार* के द्वारा मत्स्य पालकों एवम मछुआरों के लिये संचालित विभिन्न लाभकारी योजनाओं की  जानकारी देने के लिये  श्री अनुपम कुमार जिला मत्स्य पदाधिकारी-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी,  सारण  जिला प्रशासन, सारण के फेसबुक पेज पर लाइव रहेंगे। इस संबंध में जानकारी प्राप्त करने के लिये निर्धारित समय पर जिला प्रशासन, सारण के फेसबुक पेज से जुड़ें।
 दिनांक: 12 सितम्बर 2026
समय: 04:00 PM

जिला प्रशासन, सारण
कला और संस्कृति की समृद्ध परंपरा को आगे बढ़ाता सारण।
      भिखारी ठाकुर प्रेक्षा गृह, आम्रपाली कला प्रशिक्षण केंद्र, छपरा में सार्थक नृत्य का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
      प्रशिक्षण के दौरान छात्र-छात्राओं को भरतनाट्यम एवं अन्य शास्त्रीय नृत्य विधाओं का प्रशिक्षण मिल रहा है।
✨ प्रशिक्षणार्थी मनीषा कुमारी ने बताया कि यहां उन्हें नृत्य की बारीकियां सीखने और अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिल रहा है।
    ऐसे प्रशिक्षण केंद्र युवाओं को कला, संस्कृति और अपनी प्रतिभा से जुड़ने का बेहतर मंच प्रदान कर रहे हैं।
Video 12
Video 13
Video 14
Video 15
Video 16
Video 17
Video 18
Video 19
*जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित, राशन कार्ड निर्गत करने सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा* 
=================
सारण , 11 सितंबर 2026
=================
 जिला पदाधिकारी, सारण श्री *वैभव श्रीवास्तव* की अध्यक्षता में आज बैठक आयोजित कर विभिन्न विभागीय एवं विकासात्मक योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में सर्वप्रथम *राशन कार्ड निर्गत करने की प्रखंडवार समीक्षा* की गई। जिन प्रखंडों में अपेक्षित प्रगति नहीं पाई गई, वहां संबंधित पदाधिकारियों को कार्य में तेजी लाने तथा पात्र लाभुकों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप *समयबद्ध तरीके से राशन कार्ड उपलब्ध* कराने का निर्देश दिया गया।

इसके साथ ही *ग्राम पंचायतों में भवन निर्माण विभाग एवं ग्रामीण कार्य विभाग (आरडब्ल्यूडी* ) द्वारा संचालित योजनाओं की भी समीक्षा की गई। योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही बाधाओं की जानकारी लेते हुए जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि यदि किसी स्तर पर जानबूझकर विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न की जा रही है, तो संबंधित के विरुद्ध *नियमानुसार कानूनी कार्रवाई* सुनिश्चित की जाए। पंचायत स्तर पर संचालित योजनाओं के संबंध में संबंधित मुखिया से आवश्यक प्रतिवेदन प्राप्त करने का भी निर्देश दिया गया।

बैठक में *सोलर स्ट्रीट लाइट* योजना की भी विस्तृत समीक्षा की गई। प्रखंडवार सोलर स्ट्रीट लाइट की स्थिति, संबंधित एजेंसी तथा योजनाओं की कार्य प्रगति की जानकारी ली गई। जिला पदाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि संबंधित बीपीआरओ के माध्यम से सोलर स्ट्रीट लाइट की *भौतिक एवं कार्यात्मक स्थिति का सत्यापन* कराया जाए।

उन्होंने निर्देश दिया कि जहां सोलर स्ट्रीट लाइट स्थापित कर पूर्ण रूप से क्रियाशील हैं, वहां संबंधित एजेंसियों के *वास्तविक कार्य निष्पादन* *एवं कार्यात्मकता के आधार पर नियमानुसार लंबित भुगतान की कार्रवाई* सुनिश्चित की जाए।

जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में *पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं समयबद्धता* सुनिश्चित करने तथा नियमित निगरानी के माध्यम से योजनाओं की प्रगति में तेजी लाने का निर्देश दिया।
*डीएम ने बुडको, आरसीडी एवं नगर निगम की योजनाओं की समीक्षा की* 
* 
 *छपरा शहर में जल निकासी, ड्रेनेज एवं सड़क व्यवस्था के लिए समग्र कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश* 
=================
सारण , 11 सितंबर 2026
=================
 जिला पदाधिकारी, सारण *श्री वैभव श्रीवास्तव* की अध्यक्षता में बुडको, आरसीडी एवं नगर निगम द्वारा कार्यान्वित विभिन्न योजनाओं एवं परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में यूटिलिटी शिफ्टिंग, जल निकासी, ड्रेनेज, सड़क निर्माण, सीवरेज सहित छपरा शहर के समग्र विकास से संबंधित कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

समीक्षा के दौरान *सुधा डेयरी साइट* पर यूटिलिटी शिफ्टिंग तथा *एनएच-19 के लेफ्ट* आउट पोर्शन में आवश्यक यूटिलिटी शिफ्टिंग की स्थिति की जानकारी ली गई। बताया गया कि विद्युत विभाग द्वारा अभी तक आवश्यक एस्टीमेट उपलब्ध नहीं कराया गया है। जिला पदाधिकारी ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए लंबित प्रक्रिया को शीघ्र पूरा कराने का निर्देश दिया।

जिला पदाधिकारी ने *बुडको द्वारा एनओसी की स्थिति* की भी जानकारी ली तथा लंबित मामलों में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

 *वार्डवार सर्वेक्षण कर तैयार होगी जल निकासी एवं ड्रेनेज की रिपोर्ट* 

बाढ़ के बाद जल निकासी के उपरांत शहर की वास्तविक स्थिति का आकलन करने के लिए जिला पदाधिकारी ने सदर अनुमंडल पदाधिकारी के माध्यम से पूर्व में गठित तकनीकी अभियंताओं की टीम से *वार्डवार एवं क्षेत्रवार सर्वेक्षण* कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बाढ़ एवं जलजमाव के बाद विभिन्न क्षेत्रों में जल निकासी की वास्तविक स्थिति का आकलन कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाए। नगर निगम इस रिपोर्ट को बुडको के साथ साझा करे, ताकि *पूरे छपरा शहर के लिए सड़क एवं ड्रेनेज व्यवस्था का समग्र प्लान* तैयार किया जा सके।

 *स्लूइस गेट एवं सीवरेज व्यवस्था को प्रभावी बनाने पर जोर* 

आईपीएस-1 में स्लूइस गेट के माध्यम से जल निकासी की व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए पानी को तकनीकी रूप से शहर से बाहर निकालने की व्यवस्था विकसित करने का निर्देश बुडको को दिया गया। साथ ही, शहर में स्थित विभिन्न मैनहोल को एयरटाइट बनाने तथा ब्लैक वाटर को वैकल्पिक पाइपलाइन के माध्यम से सुरक्षित रूप से बाहर निकालने की संभावनाओं पर तकनीकी प्लान तैयार करने को कहा गया।

बैठक में बुडको की शेष योजनाओं, *स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज, ड्रेनेज एवं अन्य लंबित कार्यों* की भी समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने उप विकास आयुक्त को इन कार्यों की *साप्ताहिक समीक्षा* करने तथा प्रगति की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

 *एनएच-19 एवं रेलवे से संबंधित कार्यों में तेजी लाने का निर्देश* 

एनएच-19 के लेफ्ट आउट पोर्शन के लिए री-टेंडर से संबंधित प्रक्रिया को शीघ्र आगे बढ़ाने का निर्देश दिया गया। वहीं, जिन कार्यों के लिए रेलवे से समन्वय आवश्यक है, उनके संबंध में जिला पदाधिकारी ने डीआरएम के साथ समन्वय स्थापित कर *समन्वय बैठक आयोजित* कराने का निर्देश दिया, ताकि रेलवे से संबंधित कार्यों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित हो सके।

 **पूरे शहर के लिए तैयार होगा सड़क एवं ड्रेनेज का ओवरऑल प्लान* 
* 
जिला पदाधिकारी ने समग्र शहरी योजना के अंतर्गत पूरे छपरा शहर में ड्रेनेज की स्थिति का विस्तृत आकलन कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जहां-जहां ड्रेन क्षतिग्रस्त अथवा ध्वस्त हैं, उनकी पहचान कर आवश्यकतानुसार मरम्मत एवं पुनर्निर्माण की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जहां यूटिलिटी शिफ्टिंग की आवश्यकता हो, वहां संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर समस्या का समाधान किया जाए।

 **उन्होंने बुडको को समग्र शहरी योजना के तहत छपरा शहर की सड़क एवं ड्रेनेज व्यवस्था का ओवरऑल प्लान तैयार करने का निर्देश दिया।* 
* 
 *नल एवं पाइपलाइन नेटवर्क की होगी मैपिंग* 

जिला पदाधिकारी ने पूरे शहर में नल एवं पाइपलाइन नेटवर्क की मैपिंग कराने का निर्देश दिया, ताकि विभिन्न विभागों एवं कार्यान्वयन एजेंसियों द्वारा किए जाने वाले निर्माण कार्यों में बेहतर समन्वय स्थापित हो सके। इससे भविष्य में बार-बार सड़क की खुदाई एवं यूटिलिटी शिफ्टिंग की समस्या को कम करने में मदद मिलेगी।

 *छपरा शहर के कायाकल्प के लिए बनेगी दीर्घकालिक कार्ययोजना* 

जिला पदाधिकारी ने छपरा शहर के कायाकल्प के लिए एक *समेकित एवं दीर्घकालिक कार्ययोजना* तैयार करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि सड़क, ड्रेनेज, जल निकासी, सीवरेज, पाइपलाइन तथा अन्य शहरी आधारभूत संरचनाओं को ध्यान में रखते हुए शहर के सुनियोजित एवं समग्र विकास के लिए एकीकृत प्लान तैयार किया जाए।

जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों एवं कार्यान्वयन एजेंसियों को *आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए लंबित योजनाओं में तेजी लाने* तथा शहर की आधारभूत संरचनाओं से संबंधित कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने का निर्देश दिया।
◆◆ *"सबका सम्मान, जीवन आसान" प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को "जनता के दरबार में जिलाधिकारी" , आमलोगों की समस्या के निराकरण हेतु कार्रवाई*

◆◆ *जिलाधिकारी ने आज शुक्रवार को 91 लोगों की समस्या को सुना, कार्रवाई को लेकर संबंधित अधिकारियों को दिया निदेश*

 सारण, 11 सितंबर 2026

 ◆ सप्ताह के प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को जिलाधिकारी आमलोगों से मुलाकात कर उनकी समस्या को सुन रहे हैं। "जनता के दरबार में जिलाधिकारी" कार्यक्रम प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को आयोजित किया जा रहा है।
 ◆ आज शुक्रवार को जनता दरबार में उपस्थित सभी 91 लोगों की समस्या को जिलाधिकारी ने सुना तथा कार्रवाई को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। जनता दरबार में अधिकांश मामले राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के थे। इसके अतिरिक्त जिला परिषद,आईसीडीएस, भू अर्जन,निबंधन, अभिलेखागार, आर्म्स तथा शिक्षा से संबंधित मामले थे , जिनका एक एक करके निष्पादन किया जा रहा है।
◆  सभी आवेदनों के �
*पंचायत सरकार भवन एवं कन्या विवाह मंडप की वस्तुस्थिति की डीएम ने की समीक्षा* 

 *भूमि उपलब्धता, निर्माण की गुणवत्ता एवं लंबित कार्यों को लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश* 
=================
सारण,11 सितम्बर 2026
=================
 जिला पदाधिकारी, सारण *श्री वैभव श्रीवास्तव* की अध्यक्षता में पंचायत सरकार भवन, कन्या विवाह मंडप सहित भूमि से संबंधित विभिन्न योजनाओं की प्रखंडवार समीक्षा की गई। बैठक में सभी प्रखंडों से योजनाओं की वास्तविक एवं अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की गई तथा कार्य में बाधा उत्पन्न होने वाले कारणों की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई एवं कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया।

पंचायत सरकार भवनों की समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि जहां भूमि उपलब्ध एवं सुलभ है, वहां भवन निर्माण की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। भवन निर्माण विभाग के पदाधिकारियों को निर्माण कार्य की *गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों* का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की अनियमितता अथवा खराब गुणवत्ता की शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित संवेदक के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए तथा निर्माण में हुई क्षति की भरपाई संवेदक के बिल से सुनिश्चित की जाए।

कन्या विवाह मंडप की समीक्षा के दौरान बताया गया कि इसके निर्माण के लिए लगभग *120 फीट × 110 फीट* क्षेत्र की आवश्यकता है। इसमें मुख्य मंडप के लिए लगभग *50 फीट × 60 फीट* क्षेत्र तथा शेष भूमि का उपयोग पार्किंग आदि के लिए किया जाना प्रस्तावित है। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि जहां पंचायत सरकार भवन परिसर अथवा उसके आसपास निर्धारित मानक के अनुरूप पर्याप्त भूमि उपलब्ध हो, वहां उसी *परिसर में कन्या विवाह मंडप* के *निर्माण को प्राथमिकता दी जाए* , ताकि उपलब्ध भूमि का समुचित एवं प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जा सके।

बैठक में विभिन्न प्रखंडों में निर्माणाधीन एवं लंबित योजनाओं की प्रखंडवार समीक्षा की गई। भूमि संबंधी समस्या, प्रशासनिक अथवा अन्य कारणों से बाधित योजनाओं के शीघ्र निष्पादन हेतु संबंधित अंचल एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों से *वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट, पंचायतों में कचरा उठाव हेतु ई-रिक्शा के परिचालन* सहित विभिन्न योजनाओं की वास्तविक एवं अद्यतन स्थिति की रिपोर्ट भी प्राप्त की गई।

जिला पदाधिकारी ने उप विकास आयुक्त एवं अपर समाहर्ता को पंचायत सरकार भवन, कन्या विवाह मंडप सहित भूमि से संबंधित योजनाओं की संयुक्त रूप से समीक्षा करने का निर्देश दिया। साथ ही सभी प्रखंडों में भूमि से संबंधित योजनाओं एवं लंबित मामलों की समेकित समीक्षा कर *प्रखंडवार समेकित रिपोर्ट* तैयार करने को कहा, ताकि भूमि संबंधी समस्याओं का समयबद्ध तरीके से निराकरण करते हुए योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाई जा सके।
◆◆ *"सबका सम्मान, जीवन आसान" प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को "जनता के दरबार में जिलाधिकारी" , आमलोगों की समस्या के निराकरण हेतु कार्रवाई*

◆◆ *जिलाधिकारी ने आज शुक्रवार को 91 लोगों की समस्या को सुना, कार्रवाई को लेकर संबंधित अधिकारियों को दिया निदेश*

 सारण, 11 सितंबर 2026

     ◆ सप्ताह के प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को जिलाधिकारी आमलोगों से मुलाकात कर उनकी समस्या को सुन रहे हैं। "जनता के दरबार में जिलाधिकारी" कार्यक्रम प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को आयोजित किया जा रहा है।
  ◆ आज शुक्रवार को जनता दरबार में उपस्थित सभी 91 लोगों की समस्या को जिलाधिकारी ने सुना तथा कार्रवाई को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। जनता दरबार में अधिकांश मामले राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के थे। इसके अतिरिक्त जिला परिषद,आईसीडीएस, भू अर्जन,निबंधन, अभिलेखागार, आर्म्स तथा शिक्षा से संबंधित मामले थे , जिनका एक एक करके निष्पादन किया जा रहा है।
◆  सभी आवेदनों के संदर्भ में भी समस्या के निराकरण के लिये कार्रवाई का निदेश संबंधित अधिकारियों को दिया गया।