भक्ति, आस्था और आध्यात्मिकता का अद्भुत संगम!
सारण जिले के मांझी स्थित रामघाट पर आयोजित भव्य गंगा आरती ने श्रद्धा और भक्ति का अनुपम दृश्य प्रस्तुत किया।
गंगा तट पर दीपों की जगमगाहट, वैदिक मंत्रोच्चार और आरती की दिव्य छटा ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया।
गंगा की अविरल धारा और आस्था की अविस्मरणीय अनुभूति।
#GangaAarti #Manjhi #Saran #Bihar #RamGhat