लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद!
जिला पदाधिकारी श्री वैभव श्रीवास्तव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री रौशन कुमार ने विभिन्न छठ घाटों का संयुक्त निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने साफ-सफाई, चेंजिंग रूम, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंधों को ससमय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।