उज्जैन: सिंहस्थ-2028 के लिए सड़क चौड़ीकरण में बोहरा समाज का सहयोग, आपसी सहमति से हटाया मस्जिद का 8.5 फीट हिस्सा 🚧🕌
सिंहस्थ-2028 के दृष्टिगत उज्जैन शहर में चल रहे विकास कार्यों और सड़क चौड़ीकरण में समाज का अभूतपूर्व सहयोग देखने को मिल रहा है। शुक्रवार शाम छत्री चौक (गोपाल मंदिर के सामने) क्षेत्र में बोहरा समाज ने आपसी सहमति जताते हुए अपनी मस्जिद के 8.5 फीट बाधक हिस्से को स्वयं हटाना शुरू कर दिया। नगर निगम के भवन अधिकारी राजकुमार राठौर ने बताया कि इसके लिए पूर्व में नोटिस दिया गया था, और अब समाजजन स्वतः आगे आकर प्रशासन का सहयोग कर रहे हैं। इस पहल को शहर के विकास और सिंहस्थ की तैयारियों में एक बेहतरीन मिसाल माना जा रहा है।
#Simhastha2028 #UjjainDevelopment #RoadWidening #UjjainNews #siti24ujjain